फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam Attack: 'बदला चाहिए नहीं तो मर जाऊंगी...', पत्नी ऐशान्या का बस एक सवाल, मेरे शुभम को क्यों मार दिया?

Fri, 25 Apr 2025 11:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 25 Apr 2025 11:13 AM IST
सार

Pahalgam Attack Aishanya: पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने कहा है कि उन्हें बदला चाहिए, नहीं तो वह जाएगी। 

विज्ञापन
Pahalgam Attack Aishanya Says to CM Yogi I want revenge or else I will die why did kill my Shubham
रोती बिलखती शुभम की पत्नी ऐशान्या - फोटो : संवाद
कानपुर के शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी उनके घर पहुंचे थे। श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम ने परिजनों से मुलाकात की। जैसे ही शुभम की पत्नी ऐशान्या ने सीएम को देखा तो फफक कर रो पड़ीं। 


सीएम से बोलीं, बदला चाहिए नहीं तो मैं मर जाऊंगी सर। आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। सीएम ने किसी तरह शांत कराया और हर हाल में बदला लेने का भरोसा भी दिया। इसके बाद सीएम को घटना की पूरी जानकारी दी। 
 
Pahalgam Attack Aishanya Says to CM Yogi I want revenge or else I will die why did kill my Shubham
शुभम द्विवेदी की फोटो देख पत्नी भावुक हो गई - फोटो : संवाद
'मुसलमान हो तो पहले कलमा पढ़कर सुनाओ'
ऐशान्या बोलीं, मैं और शुभम नाश्ता करने जा रहे थे। मेरी बहन थोड़ी दूर बैठी थी और पापा मेरे वॉशरूम गए थे। उतनी ही देर में एक बंदा पीछे से आया और उसने गन साइड में रखी और पूछा कि हिंदू हो या मुसलमान। मुसलमान हो तो पहले कलमा पढ़कर सुनाओ। हमें समझ में ही नहीं आया हम पीछे मुड़े देखा कि आखिर हो क्या रहा है। मैंने उसकी तरफ मुस्कुराकर पूछा कि भइया क्या हुआ। उसने पूछा कि हिंदू हो या मुसलमान। मैंने बोला हिंदू, फिर मार दिया। सबको मार दिया। 
Pahalgam Attack Aishanya Says to CM Yogi I want revenge or else I will die why did kill my Shubham
इसी साल 12 फरवरी को शुभम और ऐशन्या की शादी हुई, यह फोटो तभी की है। - फोटो : परिजन
अपनी सरकार को बता देना कि हमने क्या किया 
ऐशान्या ने बताया कि मैंने आतंकियों से खुद को भी मारने की अपील की, लेकिन आतंकियों ने मना कर दिया और कहा कि तुम्हें इसलिए जिंदा छोड़ रहे हैं कि मोदी और अपनी सरकार को बता देना, कि हमने क्या किया। मंगलवार से ही ऐशान्या अपने पति शुभम के पार्थिव शरीर के साथ थीं। ऐशान्या के जेहन में अब भी गोली की आवाज गूंज रही है। इसे याद करके वह हर किसी से पूछ रही हैं कि मेरे शुभम को क्यों मार दिया? 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pahalgam Attack Aishanya Says to CM Yogi I want revenge or else I will die why did kill my Shubham
शुभम के पिता संजय - फोटो : X @ANI
मेरे बेटे का कसूर क्या था, सजा कब मिलेगी? 
इकलौते बेटे की हत्या पर शुभम के पिता फफक-फफकर रो रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभम के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान भी पिता हाथ जोड़कर बिलखते दिखे। उनका एक ही सवाल था कि मेरे बेटे का कसूर क्या था? उसके हत्यारों को सजा कब मिलेगी? 

 
विज्ञापन
Pahalgam Attack Aishanya Says to CM Yogi I want revenge or else I will die why did kill my Shubham
CM Yogi Adityanath - फोटो : X @ANI
हमला क्रूर, वीभत्स और कायराना कृत्य : मुख्यमंत्री 
पर्यटकों पर हमला एक क्रूर, वीभत्स, कायराना कृत्य है, जिसकी भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के हर सभ्य समाज ने निंदा की है। निर्दोष पर्यटकों पर उनकी जाति और धर्म पूछकर हमला किया गया। यह कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता है। कहा कि गृहमंत्री ने स्वयं उन क्षेत्रों का दौरा किया, जहां यह घटना घटी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed