{"_id":"5cdfd88dbdec2207680eb967","slug":"ox-killed-a-man-in-ghatampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धूप से बौखलाए बैल का शिकार बना उसका ही मालिक, घरवाले बोले- बहुत शांत रहता था न जाने ऐसा क्यों किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप से बौखलाए बैल का शिकार बना उसका ही मालिक, घरवाले बोले- बहुत शांत रहता था न जाने ऐसा क्यों किया
Sat, 18 May 2019 04:26 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 18 May 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
धूप में घंटों बंधे रहे बैल ने मालिक को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर के भीतरगांव में बैल को धूप में बांधना एक व्यक्ति के लिए मौत का सबब बन गया। यहां एक ऐसी घटना घटी जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। इस घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। घाटमपुर में यह बैल चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
धूप में घंटों बंधे रहे बैल ने मालिक को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे के गांव बैजूपुर (साढ़) में शुक्रवार को दिनभर धूप में भूखे-प्यासे बंधे बैल ने रस्सी खुलते ही मालिक को उठाकर पटक दिया। घायल को बुजुर्ग को परिजन पास के डॉक्टर के पास ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के अनुसार उनका पालतू बैल काफी शांत रहता था। शुक्रवार को वह उसे बांधकर भूल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
धूप में घंटों बंधे रहे बैल ने मालिक को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
बैजूपुर गांव निवासी शिवराज यादव (88) के घर पर बैलों से खेती होती है। शुक्रवार को उनका एक बैल दिनभर धूप में बंधा रहा और किसी ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। शाम 4 बजे शिवराज यादव ने उसे धूप में देख खोलकर छाया में बांधने के लिए ले जाने लगे।
धूप में घंटों बंधे रहे बैल ने मालिक को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
तभी रस्सी खोलते अचानक बैल ने उनपर हमला कर दिया और सींगों से उठाकर बुजुर्ग को फेंक दिया। शिवराज के सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गए। परिजन डॉक्टर के पास ले गए जहां उनकी मौत हो गई। शिवराज के छोटे बेटे नरेश ने बताया कि बैल सीधा है, उसने पिता के ऊपर कैसे हमला किया, इस बात को लेकर सभी सकते में हैं।
गर्मी से हो गया होगा चिड़चिड़ा
पशु चिकित्सालय घाटमपुर के प्रभारी डॉ. बीएन साहू ने बताया कि पालतू गाय-बैल और भैंस अपने मालिक को भलीभांति पहचानते हैं। इसके चलते वह जान-बूझकर उनके ऊपर आक्रमण नहीं करते हैं। तेज गर्मी और भूख से उनमें इंसानों की तरह चिड़चिड़ापन आ जाता है। इसी चिड़चिड़ेपन और अवसाद में आकर बैल ने हमला किया होगा।