{"_id":"5a5640a24f1c1b9b518b607f","slug":"once-again-naresh-agrwal-attack-cm-and-pm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नरेश के 'तरकस से निकले कई तीर', एनकाउंटर से लेकर पाकिस्तान समेत इन मुद्दों पर बीजेपी को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेश के 'तरकस से निकले कई तीर', एनकाउंटर से लेकर पाकिस्तान समेत इन मुद्दों पर बीजेपी को घेरा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 11 Jan 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि किसानों का ऋण माफ करने के नाम पर मजाक हुआ है। प्रदेश सरकार को कर्ज माफी पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी जमकर निशाना साधा।
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि महंगाई चरम पर है। धान खरीद से लेकर गन्ना खरीद तक में बिचौलिए हावी हैं। अन्नदाताओं को उनकी उपज का वास्तविक मूल्य मिल नहीं पा रहा है। प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। फर्जी एनकाउंटर का दौर शुरू हो गया है।
नरेश अग्रवाल
नरेश अग्रवाल ने कहा कि सपा अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की हिमायती है लेकिन एनकाउंटर के नाम पर हत्याएं नहीं होनी चाहिए। केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाया। कुलदीप जाधव प्रकरण पर पूरे विपक्ष ने कहा कि सरकार दबाव में न आए और खुलकर पाकिस्तान के विरुद्ध कार्रवाई करे, अब प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि किसके दबाव में शांत बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
उन्होंने एफआरडीआई बिल को काला कानून बताते हुए इसका विरोध करने की बात कही। आने वाले समय में बैंक से धन निकासी पर जीएसटी लगाए जाने, चेक बुक का भुगतान लिए जाने और निकासी पर भी रुपये काटे जाने को उन्होंने गलत बताया।
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
नरेश अग्रवाल ने निकाय चुनाव में जनपद में भाजपा को हराने के लिए जनता का धन्यवाद भी दिया। प्रेस वार्ता के दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।