{"_id":"5a5651f44f1c1bf8188b4586","slug":"with-a-thumb-impression-money-was-withdrawn-from-account","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बायोमेट्रिक ठगीः अंगूठे का निशान चुराकर खाते से उड़ा दिये पैसे, इस तरह वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमेट्रिक ठगीः अंगूठे का निशान चुराकर खाते से उड़ा दिये पैसे, इस तरह वारदात को दिया अंजाम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 11 Jan 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में एसबीआई की ग्वालटोली शाखा के एक खाताधारक के साथ बायोमेट्रिक ठगी का मामला सामने आया है। किसी ने उनके अंगूठे के निशान का इस्तेमाल कर खाते से रुपये निकाल लिए। खाताधारक जब रुपये निकालने बैंक पहुंचा तो खाते में पैसा न होने की जानकारी मिली।
डेमो पिक
ग्वालटोली मछली वाला हाता निवासी वसीउल रहमान का खाता यहीं की एसबीआई शाखा में है। 20 दिसंबर वे अपने खर्च के लिए रुपये निकालने बैंक पहुंचे तो खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं थी। इस पर उन्होंने बैंक प्रबंधक से शिकायत की। खाते की डिटेल पता की गई थी तो जानकारी मिली कि नौ, ग्यारह और बारह दिसंबर को उनके खाते से पांच-पांच हजार रुपये छह बार निकाले गए। खाताधारक से इन तारीखों में रुपये निकालने की बात पूछी गई तो उसने मना कर दिया।
डेमो पिक
इस पर एसबीआई के शाखा प्रबंधक (परिचालन) रोहित कांत मिश्र ने एसबीआई की सर्विस डेस्क को समस्या बताई। वहां से पता चला कि किसी कस्टमर सर्विस प्वाइंट में खाताधारक के अंगूठे का निशान और आधार नंबर का इस्तेमाल करके (बायोमेट्रिक विधि से) खाते से रकम निकाली गई है। बैंक ने यह जानकारी खाताधारक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
खाताधारक ने बताया कि पिछले महीने उसने राशन की दुकान और सिम लेने के लिए सिर्फ दो बार अंगूठे का इस्तेमाल किया। बैंक को शक है कि इन्हीं में से किसी एक स्थान से अंगूठे के निशान का गलत इस्तेमाल हुआ। बैंक अब उस कस्टमर सर्विस प्वाइंट का पता लगाने का प्रयास कर रहा है जहां से धनराशि निकाली गई। इसके लिए बेलापुर (महाराष्ट्र) स्थित रूरल बैंकिंग डीम्ड एकाउंटिंग यूनिट (आरबीडीएयू) को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
डेमो पिक
बैंक ने यह पता कर लिया है कि खाते से रकम अंगूठे और आधार नंबर का इस्तेमाल कर किसी कस्टमर सर्विस प्वाइंट से निकाली गई है। अब यह पता किया जा रहा है कि किस बैंक के कस्टमर सर्विस प्वाइंट पर ऐसा हुआ। इसके लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। यह बायोमेट्रिक ठगी का मामला है। लोगों को अपने अंगूठे का इस्तेमाल सतर्कता पूर्वक करना होगा। - रोहित कांत मिश्रा, प्रबंधक (परिचालन) एसबीआई