फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाना वही थानेदार बदला, एक्शन मेें दिखी बालिका थानेदार, विश्व बाल दिवस के अवसर पर सुनी पीड़ितों की समस्याएं

Fri, 20 Nov 2020 08:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 20 Nov 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
on world children's day girls made one day police officer in kanpur
थाना अनवरगंज - फोटो : amar ujala
थाना वहीं पर थानेदार नया। वे भी 15 से 18 साल की लड़की। पीड़ित पहुंचे। न्याय की गुहार लगाई। थानेदार ने तुरंत कार्रवाई की। यहीं नही लापरवाह पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई। ये नजारा शुक्रवार को शहर के अलग अलग थानों में देखने को मिला। जहां विश्व बाल दिवस के मौके पर छात्राओं को एक दिन का थानेदार बनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने थाने में आए पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर संबंधित हल्का इंचार्ज को निष्तारण के आदेश दिए।
on world children's day girls made one day police officer in kanpur
थाना किदवईनगर - फोटो : amar ujala
इसके साथ ही उन्होंने थाने के हवालात, रिकार्ड रूम, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, शस्त्रगृह का निरीक्षण किया। बांसमंडी निवासी बीएसी प्रथम वर्ष की छात्रा रमशा इम्तियाज खान अली शुक्रवार सुबह 9 बजे अनवरगंज थाने पहुंची। जहां पहले से मौजूद सीओ अनवरगंज मोहम्मद अकमल खान और थानाप्रभारी गंगाधर चौहान में रमशा का फूलमाला के साथ स्वागत किया। इसके बाद उसे एक दिन के लिए कार्यवाहक थानाप्रभारी के रूप में थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया।

 
on world children's day girls made one day police officer in kanpur
थाना कल्याणपुर - फोटो : amar ujala
इस दौरान थाने में समस्त पुलिस कर्मियों ने अपना परिचय देते हुए कामकाज के बारे में बताया। सीओ ने सबसे पहले रमशा को दरोगा से लेकर डीजीपी तक के कार्यप्रणाली के बारे में बताया। इसके बाद वह कार्यालय में जाकर रिकार्ड रूम के अलावा रजिस्टर के बारे में भी जानकारी हासिल करने के साथ ही वायरलेस सेट के बारे में भी जानकारी हासिल की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
on world children's day girls made one day police officer in kanpur
थाना बेकनगंज - फोटो : amar ujala
इसके साथ ही थाने के हवालात,रिकार्ड रुम, शस्त्र गृह, कंप्यूटरकक्ष, मालखाना और हवालात के  का भी निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने थाने पर पारिवारिक विवाद की समस्या लेकर आई बासमंडी निवासी महिला के समस्या को सुनकर जल्द ही मामले के निस्तारण करने के आदेश दिए। महिला का आरोप था कि उनका भाई पहले तो उनके मकान पर कब्जा कर लिया, इसके बाद उन्हें ही घर के बाहर निकाल दिया। 


 
विज्ञापन
on world children's day girls made one day police officer in kanpur
थाना बर्रा - फोटो : amar ujala
डॉक्टर बनना चाहती हैं रमशा
रमशा ने बताया कि वह डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। रमशा ने कहा की मुझे बहुत ही अच्छा लगा की एक दिन की इंस्पेक्टर बनाया गया। आज मैंने थाने में सभी को समय पर ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए। इसके साथ ही थाने में कामकाज का जायजा लिया और जो फरियादी आये उनकी समस्या को सुनकर निष्तारण केआदेश दिए। वहीं बेटी को एक दिन का थानेदार बना देख मां शाहिन, बड़ी बहन इरब व चाचा शबाब खान काफी खुश नजर आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed