फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित किए जाने पर राजभर बोले- 'नेता दो मुंहे सांप'

Fri, 02 Nov 2018 09:38 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 02 Nov 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
om prakash rajbhar statement for leaders regarding Sardar Patel's statue
डेमो पिक
यूपी के हरदोई जिले में प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राजभर ने कहा कि चुनाव करीब आते ही भाजपा को राम मंदिर याद आने लगता है। सरदार पटेल की प्रतिमा को स्थापित किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि नेता दो मुंहे सांप होते हैं। आगे की स्लाइड में पढ़िए राजभर का पूरा बयान...
om prakash rajbhar statement for leaders regarding Sardar Patel's statue
राजभर - फोटो : अमर उजाला
पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा का गठन 1980 में हुआ था। पिछले 38 साल से धारा 370 हटाने, अयोध्या में राम मंदिर बनवाने और देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का राग अलापा जा रहा है। केंद्र में भी तीन बार सरकार बन चुकी है, लेकिन तीनों ही मुद्दों की याद चुनाव करीब आने पर आती है। कहा कि भाजपा मंदिर के मामले पर जनता को गुमराह कर रही है।
om prakash rajbhar statement for leaders regarding Sardar Patel's statue
राजभर
लोकसभा चुनाव की तस्वीर को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा कि जनता का मिजाज ठीक नहीं है। किसान, व्यापारी, युवा सब तो सरकार के खिलाफ भरे बैठे हैं। राजभर ने दावा किया कि अगर 27 फीसद आरक्षण को पिछड़ा, अति पिछड़ा जैसी तीन श्रेणी में बांट दें तो कुछ उम्मीद नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
om prakash rajbhar statement for leaders regarding Sardar Patel's statue
राजभर
सरदार पटेल की प्रतिमा को स्थापित किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि नेता दो मुंहे सांप होते हैं। जब मायावती मूर्ति लगवाती थीं तो इसे रुपये की बर्बादी बताया जाता था। कहा कि महापुरुषों को सम्मान मिलना चाहिए, लेकिन पटेल की प्रतिमा पर जितना धन खर्च हुआ, उससे शिक्षा व्यवस्था को सुधारा जा सकता था, उद्योग लगाए जा सकते थे, रोजगार दिया जा सकता था।
विज्ञापन
om prakash rajbhar statement for leaders regarding Sardar Patel's statue
राजभर
राजभर ने कहा कि हरदोई जिले की संडीला विधानसभा क्षेत्र में 27 नवंबर को अपनी ताकत दिखाएंगे। संडीला-लखनऊ के करीब है तो उसकी गूंज लखनऊ तक जाएगी। इस दौरान सुनील अर्कवंशी भी मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed