{"_id":"5b27de744f1c1b2b428b5835","slug":"objectionable-comment-about-maharana-pratap-on-facebook-in-kannauj-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्नौजः मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के बाद महाराणा प्रताप के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौजः मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के बाद महाराणा प्रताप के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
सीएम पर की गई टिप्पणी की पीडीएफ फाइल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार अभद्र टिप्पणियों को दौर चल सा पड़ा है। अब तक चार मामले दर्ज हो चुके हैं। इसमें गायत्री मंत्र पर टिप्पणी मामले में शिक्षक की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। इससे जनपद के लोगाें में आक्रोश है। इन चार मामलों में सोमवार देर रात छिबरामऊ कोतवाली में दर्ज हुआ महाराणा प्रताप पर अभद्र टिप्पणी के मामले को छोड़ अन्य किसी मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान नहीं लिया है।
12 जून को गायत्री मंत्र पर अभद्र टिप्पणी के बाद दर्ज हुआ मुकदमा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
केस नंबर-01
सीएम योगी पर की अभद्र टिप्पणी
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव घासीपुर्वा निवासी मंजेश यादव पुत्र रामचंद्र यादव ने चार जून को जलालाबाद के मजरा हरदेवपुर्वा गांव में एक जनरल स्टोर की दुकान पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल किया था। चार दिन वीडियो सोशल साइटों पर घूमता रहा लेकिन पुलिस की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वीडियो जब भाजपा नेताओं के पास पहुंचा तो आठ जून को भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने गुरसहायगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। मामले में मंजेश यादव पर धारा 153-बी, 323, 504 व 505(2) में मुकदमा पंजीकृत हुआ था।

17 जून को पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के बाद दर्ज हुआ मुकदमा (पीडीएफ)
- फोटो : अमर उजाला
केस नंबर-02
गायत्री मंत्र पर शिक्षक ने की अश्लील टिप्पणी
तालग्राम थाने में 12 जून को शिक्षक के खिलाफ गायत्री मंत्र पर अश्लील टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया। थाना सौरिख सराय प्रताप परौरा निवासी संदीप यादव पुत्र रामसेवक यादव ने तालग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि तालग्राम के बृजभूषण हजेला भारतीय इंटर कालेज के प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार ने गायत्री मंत्र पर अश्लील टिप्पणी कर सनातन धर्म को अपमानित किया है। तालग्राम थाने के प्रभारी निरीक्षक तारिक खान ने 295ए/एसी की धारा में मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच दरोगा राकेश कुमार यादव को सौंपी गई। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

पीडीएफ
- फोटो : अमर उजाला
केस नंबर-03
पीएम मोदी की फोटो से छेड़छाड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो बिगाड़कर अभद्र टिप्पणी के साथ सोशल मीडिया पर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव ने शेयर की। तीन दिन तक सोशल मीडिया पर फोटो टिप्पणी के साथ वायरल होती रही लेकिन पुलिस विभाग की आईटी सेल को भनक तक नहीं लगी। मामले में सोमवार को तालग्राम के भाजपा के मंडल महामंत्री हरनाथ राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर धारा 505(2), 153 और आईटी एक्ट 67 में मुकदमा दर्ज किया है।
बोले जिम्मेदार-
आईटी सेल सोशल मीडिया की गतिविधियों पर बराबर नजर रखती है। कई मामलों को सीधे हस्तक्षेप करती हुई संज्ञान में लेती भी है। हालांकि सोशल मीडिया का दायरा असीमित है तो ऐसे में हर पोस्ट पर पहुंचना कभी-कभा संभव नहीं हो पाता। ऐसे मामलों में तहरीर मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाती है।
- केशवचंद्र गोस्वामी, एएसपी।