{"_id":"5adf00334f1c1ba1098b630a","slug":"number-of-hiv-patients-growing-fast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां तेजी से बढ़ रही एचआईवी के मरीजों की संख्या, वजह जानकर सब हैरान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां तेजी से बढ़ रही एचआईवी के मरीजों की संख्या, वजह जानकर सब हैरान
Tue, 24 Apr 2018 04:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 24 Apr 2018 04:03 PM IST
सार
नसिरापुर में अब तक एक दर्जन लोगों में हो चुकी है एचआईवी की पुष्टि
एचआईवी के मामले बढ़ने से लोगों में हड़कंप
ग्रामीणों की मांग के बाद भी गांव में नहीं लगा जांच शिविर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी में उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में तेजी से एचआईवी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रेमगंज, किरमिदियापुर, चकमीरापुर के बाद अब ग्राम नसिरापुर में एचआईवी के मामले मिले हैं। वजह जानकर यहां के लोग हैरान हैं। जानें क्या है पूरा मामला...
2 of 4
डेमाे पिक
यहां अब तक एक दर्जन लोगों में एचआईवी की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले नसिरापुर के ही दूसरे मजरा चकमीरापुर में 31 लोगों में एचआईवी की पुष्टि हुई थी। इन मरीजों का कानपुर एआरटी में उपचार चल रहा है। मालूम हो कि झोलाछाप के इलाज से बांगरमऊ में छह माह पूर्व एक दर्जन से अधिक लोग एचआईवी की चपेट में आ गए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में जांच शिविर का आयोजन किया था, जिसमें नसिरापुर व उसके आसपास के गांव में 70 लोगों को एचआईवी से पीड़ित पाया गया था।
3 of 4
डेमाे पिक
बड़ी संख्या में एचआईवी के मामले सामने आने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने नसिरापुर में दोबारा जांच शिविर लगाने की मांग की थी। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी अनदेखी कर दी। इससे नसिरापुर व उसके आसपास के लोगों की जांच नहीं हो सकी। एचआईवी की गिरफ्त में आए लोग बीमारी बढ़ने पर ही अस्पताल पहुंच जांच करा रहे हैं।
सूत्रों की माने तो यहां हाल ही में एक दर्जन लोगों में एचआईवी की पुष्टि हुई है। कुछ समय पहले इसी ग्राम पंचायत में तीन लोगों की एचआईवी से मौत भी हो चुकी है। ग्राम प्रधान राजेश कटियार ने बताया कि उन्होंने बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारियों से गांव में जांच शिविर लगाने की मांग की। लेकिन, उन्होंने इसकी अनदेखी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या बोले प्रभारी
4 of 4
डेमाे पिक
बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. जयराम सिंह ने बताया कि उन्हें अभी मामले की जानकारी नहीं है। आवश्यकता पर ही गांव में जांच शिविर लगाया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।