फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अस्पताल की दशा सुधारने के लिए एनआरआई पिता-पुत्र ने बढ़ाया हाथ, करेंगे अपनी कमाई का एक हिस्सा खर्च

Sun, 04 Mar 2018 12:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Mar 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
nri son and father come to kanpur for support hailet hospital
शिवम के साथ पत्नी डेनियल
कानपुर हैलट अस्पताल में शनिवार को एनआरआई पिता-पुत्र आए और अस्पताल की बेहतरी के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को आर्थिक मदद देने का प्रस्ताव रखा। पेशे से डॉक्टर पुत्र ने अस्पताल को मेडिकल उपकरण भी दान में देने के लिए कहा है।


 
nri son and father come to kanpur for support hailet hospital
हैलट में अाए एनआरआई पिता-पुत्र
अपनी कमाई का एक हिस्सा अपने शहर के अस्पताल को बेहतर बनाने में लगाना चाहते हैं। स्वरूप नगर में हैलट अस्पताल के पास रहने वाले संजीव अग्रवाल अपने बेटे डॉ. शिवम और बहूूू डेनियल के साथ अमेरिका के टेक्सॉस शहर में रहते हैं। डॉ. शिवम ने बताया कि वह जनरल सर्जन हैं और टेक्सास के विश्वविद्यालय में पढ़ाने के साथ प्राइवेट प्रैक्टिस भी करते हैं।

 
nri son and father come to kanpur for support hailet hospital
हैलट की दशा सुधारने आए एनआरआई पिता-पुत्र
डेनियल शिक्षिका हैं। डॉ. शिवम के मुताबिक वे अपनी कमाई का एक हिस्सा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों की पढ़ाई और हैलट में मरीजों की सेवा में खर्च करना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि यहां के एमडी, एमएस, डीएम, एमसीएच के छात्र अमेरिका आकर अत्याधुनिक चिकित्सा व्यवस्था के बारे में समझें। डॉ. शिवम, उनके पिता संजीव और डेनियल ने हैलट इमरजेंसी, ओपीडी, वार्डों में चिकित्सा व्यवस्था देखी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
nri son and father come to kanpur for support hailet hospital
हैलट का निरीक्षण करते एनआरआई पिता-पुत्र
हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरसी गुप्ता से मुलाकात की और मदद के लिए प्रस्ताव रखा। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि डॉ. शिवम से प्रस्ताव मांगा है कि वह यहां के लिए क्या- क्या करना चाहते हैं। उनके प्रस्ताव को प्राचार्य के समक्ष रखा जाएगा।

 
विज्ञापन
nri son and father come to kanpur for support hailet hospital
इमरजेंसी, ओपीडी को देखने के बाद रखा प्रस्ताव
न्यूरो सर्जन डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि डॉ. शिवम ने न्यूरो सर्जरी विभाग में चिकित्सा उपकरण दान करने का प्रस्ताव रखा। संजीव के पिता शिवम के अनुसार उनका घर पहले हैलट अस्पताल के सामने था। वह यहां मरीजों की दिक्कतें देखते रहते थे, इसीलिए यहां के लिए कुछ करना चाहते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed