{"_id":"5a4e04ab4f1c1bee6a8b791a","slug":"now-you-can-become-a-graduate-without-high-school-and-intermediate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब बिना हाईस्कूल और इंटर किए बन सकते हैं ग्रेजुएट, 31 जनवरी तक है मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिना हाईस्कूल और इंटर किए बन सकते हैं ग्रेजुएट, 31 जनवरी तक है मौका
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
अगर आप का भी सपना है कि आप भी स्नातक हो सकें लेकिन किसी समस्या के चलते आपने हाईस्कूल या इंटर की परीक्षा पास नहीं की है। अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। जानें कैसे सच होगा आपका ये सपना और बन सकेंगे स्नातक...
Trending Videos
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी डिग्री कालेज परिसर में संचालित इग्नू स्टडी सेंटर से अब बिना हाईस्कूल व इंटर के सीधे बैचलर डिग्री आफ प्रीप्रेटरी प्रोग्राम (बीपीपी) 6 माह का पाठ्यक्रम पूरा कर बीए में प्रवेश लेकर स्नातक बनने का सपना युवा पूरा कर सकेगें। यदि कोई शिक्षा 18 वर्ष की आयु तक नहीं भी ली फिर भी वे इस प्रोग्राम में प्रवेश के पात्र होगें।
डेमो पिक
जिले के राजकीय डिग्री कालेज परिसर में संचालित केंद्रीय इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू के कोआर्डीनेटर डा. एमके सेानी ने बताया कि किसी कारणवश यदि किसी युवा ने कहीं भी कोई शिक्षा ग्रहण नहीं की है और पढ़ने की लालसा है तो वह अपने स्नातक होने का सपना उनके यहां सें पूरा कर सकता है। जनवरी 2018 से शुरू हो रहे शेशन की प्रवेश तिथि 31 जनवरी हो गई है। एससी, एसटी को प्रवेश आनलाइन करने पर पहले शुल्क देना होगा लेकिन एससी एसटी सत्यापन के बाद उनकी फीस वापस कर दी जाएगी। सीधे स्नातक में प्रवेश से पहले छात्र को बैचलर प्रिप्रेटरी डिग्री प्रोग्राम में 6 माह का प्र्रशिक्षण लेना होगा। इसके बाद सीधे वह स्नातक मेें प्रवेश का हकदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
डा. सोनी ने बताया कि इग्नू सेंटर से एमएसडब्लू, एमकाम, बीएचडब्ल्र्रू, बैचलर डिग्री आफ लाईब्रेरी इंफोरमेंशन साइंस सहित तमाम पाठ्यक्रम की शिक्षा ली जा सकती है। जिसके प्रवेश की अंतिम तिथि इगभनू ने 31 जनवरी नियत की है। इस प्रोग्राम से कालेजों में दाखिले का सपना संजोए युवाओं में खुशी नजर आ रही है।