फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'टाफी सरदार' और 'बरखा रानी' के नाम से यूपी में सेक्स रैकेट का तगड़ा नेटवर्क, ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 05 Jan 2018 10:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 05 Jan 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Sex racket in UP from the name of 'Tafi Sardar' and 'Barkha Rani'
आरोपी सेक्स वर्कर्स को ले जाती महिला पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद दो ऐसे नाम सामने आ रहे हैं जिनका यूपी के तमाम शहरों में नेटवर्क चल रहा था। टोपी सरदार और बरखा रानी के नाम से इस पूरे नेटवर्क को अंजाम दिया जा रहा था। जानें क्या है पूरा मामला...

 


 

Sex racket in UP from the name of 'Tafi Sardar' and 'Barkha Rani'
आरोपी सेक्स वर्कर्स को ले जाती महिला पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आईजी की क्राइम ब्रांच टीम और कानपुर फीलखाना पुलिस ने बुधवार शाम शहर के पॉश इलाके बिरहाना रोड पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। टीम ने बिरहाना रोड स्थित सूर्या अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापा मारकर संचालिका समेत चार युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। 
 

 

Sex racket in UP from the name of 'Tafi Sardar' and 'Barkha Rani'
आरोपी सेक्स वर्कर्स को ले जाती महिला पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आईजी की क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर रिशिकांत शुक्ला ने बताया कि यह सेक्स रैकेट शहर में लंबे समय से सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। बुधवार को सटीक रेकी के बाद फीलखाना थाना पुलिस के साथ सूर्या अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में छापा मारा। पुलिस को देख सेक्स रैकेट संचालिका, तीन युवतियों और ग्राहकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। टीम ने मौके से नवाबगंज थानाक्षेत्र के आजाद नगर रतन सदन अपार्टमेंट निवासी बरखा मिश्रा को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बरखा ही सेक्स रैकेट को संचालित कर रही थी। इस धंधे में गुमटी नंबर पांच निवासी नवजीत सिंह उर्फ टाफी सरदार उसके सहयोगी के रूप में काम करता है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sex racket in UP from the name of 'Tafi Sardar' and 'Barkha Rani'
आरोपी सेक्स वर्कर्स को ले जाती महिला पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर के मुताबिक बरखा शहर की पॉश कॉलोनियों में किराये पर फ्लैट लेकर सेक्स रैकेट का संचालन करती है। वह बीच-बीच में ठिकाने बदलती रहती है। इससे पहले वह स्वरूपनगर स्थित रतन अपार्टमेंट में किराये पर फ्लैट लेकर सेक्स रैकेट चला रही थी।

 
विज्ञापन
Sex racket in UP from the name of 'Tafi Sardar' and 'Barkha Rani'
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर के मुताबिक, शहर के कई अन्य इलाकों में भी सेक्स रैकेट का धंधा चलने की सूचना मिली है। मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर टीम संबंधित थानों की पुलिस के साथ छापे मार रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed