फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: अब सलाखों के पीछे कैदी बनेंगे हुनरमंद, बाहर आकर अपराध नहीं...करेंगे रोजगार, जानिए पूरा मामला

Mon, 07 Aug 2023 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 07 Aug 2023 12:17 PM IST
विज्ञापन
Now prisoners will become skilled behind bars, will not commit crimes after coming out, know the whole matter
unnao jail news - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले में किसी न किसी अपराध के कारण जेल गए लोगों को कारागार विभाग के अधिकारी, कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिला रहे हैं। सलाखों के बाहर आने पर यह नौजवान अपराध नहीं बल्कि रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ेंगे और परिवार का सहारा बनेंगे।



कौशल विकास मिशन के तहत पहले चरण में तीस युवा बंदियों का चयन किया गया है।  चार महीने के प्रशिक्षण में वह कंप्यूटर के बेसिक ज्ञान से दक्ष होंगे। जिला जेल बंदियों में कई ऐसे हैं जो पढ़े लिखे हैं लेकिन जाने, अनजाने अपराध कर बैठे।

वहीं कुछ ऐसे हैं जो निरक्षर हैं, लेकिन उनमें पढ़ने और सीखने की ललक है। ऐसे बंदियों के लिए प्रदेश सरकार ने कौशल विकास मिशन के तहत अलग-अलग रोजगार प्रशिक्षण की शुरुआत की है।  पहले चरण में कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Now prisoners will become skilled behind bars, will not commit crimes after coming out, know the whole matter
unnao jail news - फोटो : अमर उजाला

तीस बंदी ले रहे हैं प्रशिक्षण
वर्तमान में तीस बंदी प्रशिक्षण ले रहे हैं। चार महीने के प्रशिक्षण में बंदियों को कंप्यूटर के बेसिक ज्ञान और जो भी प्रोग्राम सीखना चहाते हैं सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद इन बंदियों की परीक्षा होगी। सफल होने वालों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

Now prisoners will become skilled behind bars, will not commit crimes after coming out, know the whole matter
unnao jail news - फोटो : अमर उजाला

संस्थान में नौकरी या स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे
जेल से छूटने के बाद वह अपने प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के जरिए किसी संस्थान में नौकरी या स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे। जेल अधीक्षक रामशिरोमणि यादव ने बताया कि पहले चरण में कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाने के आदेश हुए हैं। इसके बाद दूसरे चरण का प्रशिक्षण सत्र शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Now prisoners will become skilled behind bars, will not commit crimes after coming out, know the whole matter
unnao jail news - फोटो : अमर उजाला

इच्छुक बंदियों को कौशल विकास दिलाएगा रोजगार
कंप्यूटर का प्रशिक्षण लेने के बाद जेल से बाहर आने वाले जो बंदी नौकरी की इच्छा जताएंगे उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। कौशल विकास के सहयोगी जो युवाओं को रोजगार दिलाने में सहयोग देने वाली संस्थाएं उनके माध्यम से डाटा इंट्री ऑपरेटर की नौकरी भी दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
Now prisoners will become skilled behind bars, will not commit crimes after coming out, know the whole matter
unnao jail news - फोटो : अमर उजाला

कई अन्य ट्रेडों का भी दिया जाएगा प्रशिक्षण
जेल अधीक्षक ने बताया कि पहले चरण में अभी कंप्यूटर प्रशिक्षण का ज्ञान देने के आदेश हैं। उसके बाद बंदी इलेक्ट्रिक, बाइक सर्विसिंग प्लंबरिंग, कारपेंटिंग सहित अन्य ट्रेडों में रुचि दिखाएंगे तो कौशल विकास के माध्यम से वह भी उन्हें सिखाया जाएगा। हालांकि यह शासन का आदेश मिलने के बाद ही संभव हो पाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed