उन्नाव जिले के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में 11 दिन पहले किसान की गला दबाकर हत्या, किसी और ने नहीं उसके अपने सगे बेटे ने की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी, दूसरी बिरादरी की महिला से शादी करना चहता था।
ऐसी औलाद से...अच्छा है बेऔलाद रहें: बेटे ने की थी तुलाराम की हत्या, शराब पिलाकर धुत किया, फिर घोंट दिया था गला
बचपन में पढ़ते थे साथ, करना चाहते थे शादी
एक फुटेज में बाइक सवार दो लोग जाते दिखे थे। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को भी सर्विलांस पर लगाया था। जांच में पता चला कि हत्यारोपी कोई और नहीं वादी उसका बेटा ही है। पुलिस के अनुसार मृतक के पड़ोस के गांव में रहने वाली दूसरी बिरादरी की महिला से बचपन में बेटे के साथ पढ़ती थी और दोनों में नजदीकी थी।
महिला का पति चला गया था कुवैत
इसके बाद में उसकी शादी और वह पति के साथ कुवैत चली गई थी। कोरोना काल में दोनों गांव आए और बाद में महिला का पति उसे व दो बच्चों को यहीं गांव में छोड़कर अकेले विदेश चला गया। दोनों में मुलाकात होने लगी। हत्यारोपी और महिला दोनों शादीशुदा और बच्चे होने के बाद भी दूसरी शादी करने का मन बना लिया।
एलआईसी में 40 लाख का बीमा कराया
हत्यारोपी के पिता तुलाराम को इसकी जानकारी हुई, तो वह विरोध करने लगे। इसके बाद बेटे राजकुमार ने पिता की हत्या की योजना बनाई। मई 2023 में उसने पिता से एलआईसी में 40 लाख का बीमा कराया और उसमें खुद नॉमिनी बना। तीन महीने बीतने पर जब उसे लगा कि अब पिता के मरने पर बीमा की रकम मिल जाएगी।
आरोपी बेटे को भेजा गया है जेल
उसने 27 जुलाई की रात पिता को शराब पिलाई और गांव के बाहर मोबाइल टॉवर के पास ले जाकर गला गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि हत्या की घटना का खुलास कर दिया गया है। बेटे ने ही पिता की हत्या की थी। उसे जेल भेजा गया है। मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।