फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब पासपोर्ट के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, पढ़ें ये रिपोर्ट

Sat, 24 Feb 2018 04:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Feb 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
now passport From Post Office
डेमो पिक
अभी तक पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को दौड़ लगानी पड़ती थी। अब इससे छुटकारा मिल गया है। यूपी के उन्नाव जिले से भाजपा सांसद ने शुक्रवार को जिले के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ किया। अशिक्षित व्यक्ति को आधार कार्ड से पासपोर्ट जारी किया जाएगा। इस दौरान सांसद ने विकास के क्षेत्र में जिले को अलग पहचान दिलाने का वादा किया।


शहर के सिविल लाइन स्थित मुख्य डाकघर में भाजपा सांसद की पहल पर विदेश मंत्रालय ने डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र बनाया है। पासपोर्ट कार्यालय का भवन करीब एक माह पहले बनकर तैयार हो गया था। शुक्रवार को सांसद साक्षी महाराज ने पासपोर्ट सेवा का शुभारंभ किया। सांसद ने डाकघर कर्मचारियों से जनता के कार्य सहूलियत व सम्मान के साथ करने की नसीहत दी।






 
Trending Videos

पहले ऑनलाइन करना होगा आवेदन

now passport From Post Office
भाजपा सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अब जिले के बाशिंदों को पासपोर्ट सेवा के लिए लखनऊ व कानपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्होंने जल्द ही डाकघर को और अधिक हाईटेक बनाने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा व पोस्टमास्टर जनरल कानपुर परिक्षेत्र वीके वर्मा ने पासपोर्ट सेवा से जुड़ीं अहम जानकारियां साझा कीं। वहीं छह आवेदकों के पासपोर्ट के लिए कागजात सबमिट किए गए। इस दौरान पोस्टमास्टर रामऔतार शर्मा, सहायक पासपोर्ट अधिकारी निर्भय शुक्ला भी मौजूद रहे।


सहायक पासपोर्ट अधिकारी निर्भय शुक्ला ने बताया कि आवेदक को पहले पासपोर्ट सेवा के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर तारीख दिखेगी। इस दिन आवेदक को डाकघर में खुले पासपोर्ट सेवा कार्यालय में आधार कार्ड, हाईस्कूल प्रमाण पत्र जमा करना होगा। करीब 45 दिन बाद सत्यापन प्रक्रिया होने पर रजिस्टर्ड डाक से पासपोर्ट आवेदक के पते पर भेजा जाएगा। वहीं अशिक्षित व्यक्ति को आधार कार्ड से पासपोर्ट जारी किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed