फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   not getting 10 hours power in this village in yogi goverment

योगी राज : सपा के गढ़ में छाया अंधेरा, गांव वाले बोले- अब 10 घंटे भी नहीं मिल रही बिजली

Fri, 24 Mar 2017 05:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 24 Mar 2017 05:40 PM IST
सार

-अब 10 घंटे भी नहीं मिल रही बिजली
-सरकार बदलते ही बदहाल हुई बिजली व्यवस्था
-ग्रामीण क्षेत्र में पड़ने लगी बिजली कटौती की मार
-जिले को बिजली कटौती से जल्द निजात दिलाने की मांग
-विधायक बोली, मैनेजिंग डायरेक्टर ने दिया आश्वासन

विज्ञापन
not getting 10 hours power in this village in yogi goverment
डेमो

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सरकार बदलते ही वीआईपी जिला इटावा की हालत पतली हो गई है। यहां ग्रामीण लोगों को इसका सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। आप सोच रहे होगे ये कैसे..?
विज्ञापन


दरअसल, इन दिनों इटावा में बिजली की जबरदस्त कटौती की जा रही हैं। आलम यह है कि 24 घंटे बिजली मिलने वाले इलाकों में 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। इससे ग्रामीण आक्रोशित हैं।
विज्ञापन


 

पुराने रोस्टर पर मिले बिजली

not getting 10 hours power in this village in yogi goverment
डेमो
अहेरीपुर, मुकटपुर, निबाड़ी खुर्द, निबाड़ीकला, इंद्रावखी, दांदरपुर, नगला तुला, नगला भदौरिया सहित करीब दर्जन भर गांवों की बिजली आपूर्ति महेवा बिजली घर से होती है। इन गांवों में आजकल रात हो या दिन बिजली आने जाने का कोई शेड्यूल नहीं निर्धारित है।

बिजली न होने से क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। बोर्ड परीक्षा देने वाले बच्चों ने बताया कि अगर बिजली का समय निश्चित हो जाए तो पढ़ाई करें। इस संबंध में बिजली विभाग के अवर अभियंता कन्हैयालाल ने बताया कि अभी शेड्यूल निश्चित नहीं हुआ है। प्रतिदिन बदल रहा है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

अहेरीपुर स्थानीय कस्बा सहित आसपास के दर्जनों गांवों के उपभोक्ता बिजली की वर्तमान सप्लाई से त्रस्त हैं। उन्होंने विभाग से पुराने रोस्टर पर सप्लाई देने की मांग की है। सपा सरकार में बिजली कटौती का समय दोपहर तीन से शाम छह बजे तक था। अब नई सरकार ने समय परिवर्तन कर शाम छह से रात 10 बजे कर दिया गया है। कस्बे के शिवराम सिंह राजावत, रमेश चंद्र कुशवाह, प्रमोद तिवारी, पवन दीक्षित, सुरेंद्र तिवारी, ब्रजेश राजावत, गुड्डू मंसूरी, दुर्गेश माहेश्वरी, अनिल सोनी, भगवत दयाल प्रजापति, राजू प्रजापति, प्रताप नारायण कुशवाह आदि ने विभाग से पुराने रोस्टर पर बिजली देने की मांग की है।
 

अखिलेश के गृहजिले का ये हाल

not getting 10 hours power in this village in yogi goverment
डेमो
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जिले में भी जबरदस्त तरीके से बिजली कटौती शुरू हो गई है। इससे सबसे अधिक बोर्ड एवं विश्वविद्यालय के परीक्षार्थी परेशान हैं । इस समय 10वीं एवं 12वीं, बीए, बीएससी की परीक्षाएं चल रही है। महेवा, बकेवर व लखना क्षेत्र में कई बार कटौती होती है। सबसे ज्यादा कटौती शाम को होती है। 11 बजे रात तक बिजली न आने से परीक्षार्थी पढ़ नहीं पाते। छात्र अंकित बाबू, देवेंद्र, गोपाल तिवारी, प्रवीण, भोले, नेहा, दिव्या, सोनी, निधि आदि ने डीएम से शाम की कटौती बंद करने की मांग की है।


 
विज्ञापन

बिजली कटौती पर अफसरों से मिलीं विधायक

not getting 10 hours power in this village in yogi goverment
लखनऊ में पावर कारपोरेशन अफसर से बात करतीं भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया। - फोटो : अमर उजाला
बकेवर इलाके में बढ़ती बिजली कटौती की समस्या को लेकर भरथना की भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की। यहां से बात नहीं बनी तो वह लखनऊ पहुंची। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के हेड आफिस शक्ति भवन जाकर विभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर से मिलीं। उन्होंने बिजली कटौती की समस्या से उन्हें अवगत कराया। यह भी बताया कि यह समस्या भरथना विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं पूरे इटावा जिले में है। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती के चलते परीक्षार्थी रात को पढ़ाई नहीं कर पा रहे है। विधायक ने कहा कि यह छात्र छात्राओं के भविष्य का सवाल है। इस समस्या का एक-दो दिन के अंदर ही समाधान करें। अफसरों ने आश्वासन दिया कि इस समस्या का समाधान दो दिन के अंदर ही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed