फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काैन हैं 'तौसीफ और नईम' जिसके लिए कश्मीरी छात्रों से दिल्ली में एनआईए ने की पूछताछ

Thu, 05 Apr 2018 07:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 05 Apr 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
nia ask questions to hathora madarsa students
डेमो पिक
एनआईए ने कुछ दिनाें पहले बांदा के  मदरसा जामिया अरबिया, हथौरा में छापेमारी की थी। एनअाईए काे दाे लाेगाें की तलाश है। एजेंसी जानना चाहती है उन दाेनाें लाेगाें के तार कहां कहां अाैर किस किस से जुड़े हैं। इसी सिलसिले में श्मीरी छात्रों से दिल्ली में पूछताछ कर रही है। 



 

 

nia ask questions to hathora madarsa students
NIA ने मारा था छापा
बांदा स्थित मदरसा जामिया अरबिया, हथौरा में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों से नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में दूसरे चरण की पूछताछ की। इसके पूर्व 28 मार्च को दिल्ली में ही इन छात्रों से पूछताछ की गई थी। एनआईए मदरसा संचालकों और कुछ शिक्षकों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। जांच में मदरसा संचालक पूरा सहयोग कर रहे हैं।

 

nia ask questions to hathora madarsa students
NIA के छापे के दाैरान माैजूद भीड़

उनका कहना है कि मदरसे में कहीं कोई गलत गतिविधियां कभी नहीं हुईं। न भविष्य में होंगी। बांदा शहर से करीब 16 किलोमीटर दूर हथौरा गांव स्थित जामिया अरबिया मदरसा 1933 से चल रहा है। इसकी पूरे विश्व में पहचान है। इसकी स्थापना मशहूर बुजुर्ग मौलाना कारी सैय्यद सिद्दीक अहमद ने की थी। अब उनके बेटे कमान संभाले हैं। कश्मीर निवासी छात्र तौसीफ अहमद पूर्व में यहां मदरसे का छात्र रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
nia ask questions to hathora madarsa students
डेमो पिक

उसके यहां रहने के दौरान शेख अब्दुल नईम नामक कश्मीरी युवक उससे मिलने आया था। एनआईए को नईम की तलाश है। वह पुराने कुछ मामलों में आरोपी है। एनआईए यह पता कर रही है कि तौसीफ और नईम के तार कहां-कहां और कितने जुडे़ हैं। इसी सिलसिले में एनआईए टीम ने 8 मार्च को हथौरा मदरसा आकर जांच-पड़ताल की थी। मदरसा संचालकों सहित मौजूदा यहां पढ़ रहे सात कश्मीरी छात्रों से देर तक पूछताछ की थी।

विज्ञापन
nia ask questions to hathora madarsa students
डेमो पिक

मदरसा के रिकार्ड देखे थे। एनआईए ने दूसरे चरण में 19 मार्च को मदरसा संचालकों को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय बुलाकर रिकार्ड आदि देखे थे और पूछताछ की थी। एनआईए ने यहां पढ़ रहे सातों कश्मीरी छात्रों से 28 मार्च को दिल्ली बुलाकर पूछताछ की थी। अब बुधवार (4 अप्रैल) को पुन: दिल्ली बुलाया है।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed