{"_id":"5ac5e8474f1c1bd9618b5af3","slug":"13-months-of-mobile-network-companies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fraud: मोबाइल नेटवर्क कंपनियों का 13 महीने का साल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- दो साल पहले तक एक महीने के लिए मिलने वाले प्लान अब 28 दिन के
- 12 बार रिचार्ज कराने के बाद भी बच जाते हैं 28 दिन
- इस तरह साल मेें 13 बार कराना होता है रिचार्ज
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
13 महीने का एक साल। जी हां, मोबाइल नेटवर्क कंपनियों ने अपना ऐसा गणित बैठाया कि साल में एक महीना ही बढ़ गया। दरअसल दो साल पहले तक एक महीने के लिए मिलने वाले प्लान को कंपनियों ने अब 28 दिन का कर दिया है। मतलब 12 बार रिचार्ज कराने के बाद भी 28 दिन बच जाते हैं। इस तरह उपभोक्ता को साल में 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है, जबकि कंपनियां खुद का लाइसेंस एक साल, तीन साल, चार साल और पांच साल के लिए लेती हैं।
2 of 4
डेमाे पिक
दो साल पहले तक कंपनियां पूरे महीने का प्लान देती थीं। लेकिन अब इसे 28 दिन का कर दिया है। इसी तरह तीन महीने का प्लान अब 84 दिन का कर दिया गया है। इस क्षेत्र के जानकारों ने बताया कि इससे नेटवर्क कंपनियां उपभोक्ताओं को चूना लगा रही हैं। एक साल के लाइसेंस में 13 महीने का पैसा वसूल रही हैं। शहर में करीब 50 लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं।
केस
3 of 4
डेमाे पिक
गोविंद नगर में रहने वाले व्यापारी श्याम कुमार के घर में पांच मोबाइल हैं। श्याम कुमार सभी मोबाइल फोन हर महीने रिचार्ज कराते थे। इसका औसतन खर्च 1000 रुपये महीना आता था। वो सारे खर्च को अपनी डायरी में लिखते थे। यह खर्च अपने आयकर रिटर्न में भी देते थे। मार्च के दौरान उन्होंने पूरे साल के मोबाइल फोन का खर्च मिलाया तो पता चला कि इस बार उन्होंने 13 महीने का रिचार्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ इस तरह हैं प्लान
4 of 4
डेमाे पिक
रुपये 399 में अनलिमिटेड कॉल, एक जीबी डेटा प्रतिदिन 84 दिन के लिए
रुपये147 में अनलिमिटेड कॉल, एक जीबी डेटा प्रतिदिन 28 दिन के लिए
रुपये 93 में अनलिमिटेड कॉल, एक जीबी डेटा 28 दिन के लिए
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।