फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के 17 दिन बाद दुल्हन बनी मां, पिता-भाई को फंसाने को नवविवाहिता ने रची खौफनाक साजिश, डीएनए टेस्ट...

Wed, 16 Sep 2020 08:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Sep 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
Newly married bride gives birth to child after 17 days of marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने एक महिला के सामूहिक दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का खुलासा किया है। महिला ने अपने ही पिता व सगे-चचेरे भाइयों पर शारीरिक शोषण का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में महिला ने प्रेमी के कहने पर अपनों को फंसाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 
Newly married bride gives birth to child after 17 days of marriage
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने 29 दिसंबर 2019 को एसपी से मिलकर आरोप लगाया था कि पिछले तीन साल से उसके पिता और भाई उससे देह व्यापार करा रहे हैं। उन्होंने खुद भी उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान सात माह का गर्भ ठहरने की जानकारी पर पिता ने 19 अप्रैल 2019 को उसकी शादी उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कर दी। 
 
Newly married bride gives birth to child after 17 days of marriage
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विवाह के 17 दिन बाद 6 मई को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उसे ससुरालियों को सच बताना पड़ा। सच जानने के बाद ससुरालियों ने उसे एक  नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था, जहां उसने बेटे को जन्म दिया था। महिला का आरोप था कि बच्चे के जन्म के बाद जब ससुरालियों ने मायके पक्ष के लोगों को बुलाया तो उन्होंने ससुर को जान से मारने की नीयत से हमला कराया पर वह बच गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Newly married bride gives birth to child after 17 days of marriage
फाइल फोटो
इसी के बाद उसने उस समय एसपी रहे विक्रांतवीर से मिलकर आपबीती सुनाई। एसपी के निर्देश पर 29 दिसंबर 2019 को महिला थाना पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर उसके पिता दो सगे व चचरे भाइयों समेत 10 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म, जान की धमकी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए महिला थाना एसओ इंद्रपाल सिंह सेंगर ने बताया कि शादी के दो वर्ष पहले से महिला के लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दिलीप नाम के युवकसे अवैध संबंध थे।
 
विज्ञापन
Newly married bride gives birth to child after 17 days of marriage
फाइल फोटो
इसी दौरान गर्भ ठहरने पर उसकी दूसरे युवक से शादी कर दी गई। शादी के 17 दिन बाद बच्चे के जन्म लेने पर महिला ने अपने गुनाह को छिपाने के लिए प्रेमी के कहने पर पिता समेत अन्य पर आरोप मढ़ दिया। आरोपी दिलीप और पीड़िता के परिवार के साथ बच्चे का डीएनए सैंपल कराया गया तो बच्चा दिलीप का निकला। इस पर आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed