फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेलकम 2021: कोविड गाइडलाइंस के पहरे में मना न्यू ईयर..., तस्वीरें

Fri, 01 Jan 2021 12:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 01 Jan 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
New Year 2021 Celebration in kanpur, necessary to follow the guidelines of Covid 19
कानपुर में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए शहर के अधिकांश क्षेत्रों में नए साल 2021 का जश्न मनाया गया। कानपुर क्लब, स्टेटस क्लब और लैंडमार्क के अलावा बिठूर, रामादेवी केआसपास कई रिजार्ट में भी हैप्पी न्यू ईयर की पार्टी आयोजित की गई।
New Year 2021 Celebration in kanpur, necessary to follow the guidelines of Covid 19
कानपुर में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला
हालांकि जश्न अन्य वर्षों की अपेक्षा काफी फीका रहा। कुछ स्थानों पर 2020 जाओ, कोरोना जाओ, वेलकम 21 की लाइनों वाले गीत गाए गए। ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में परिवार के साथ न्यू ईयर मनाया।

New Year 2021 Celebration in kanpur, necessary to follow the guidelines of Covid 19
कानपुर में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला
कुछ होटलों और घरों के लॉन में लोगों की तरफ से निजी पार्टी भी रखी गई जिसमें लोगों ने अपने परिवार और मित्रों के साथ नए साल की खुशियां साझा कीं। कई आयोजन स्थलों पर प्रशासन की तरफ से गठित टीमों ने पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2021 Celebration in kanpur, necessary to follow the guidelines of Covid 19
कानपुर में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की तरफ से ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाती रही। कानपुर होटल रेस्टोरेंट एंड स्वीट्स के महामंत्री राजकुमार भगतानी ने बताया कि इस बार आयोजन मुश्किल से 20 प्रतिशत जगहों पर ही हुआ। बाकी ने घरों में जश्न मनाया।

विज्ञापन
New Year 2021 Celebration in kanpur, necessary to follow the guidelines of Covid 19
कानपुर में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला
नये साल का जश्न मनाएं, होश न खोएं
नये साल पर हुड़दंग मचाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की भी नजर रहेगी। बाइक भगाने, तीन सवारी बैठने और हेलमेट-मास्क न लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में नये साल का जश्न मनाने में होश न खो बैठें। 
ट्रैफिक पुलिस ने जाम से निपटने के भी इंतजाम किए हैं।

शहर के मुख्य प्वाइंटों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। रेव थ्री से कंपनी बाग और आर्य नगर चौराहे पर खास तौर पुलिस को एलर्ट किया गया है। एसपी ट्रैफिक बसंत लाल ने बताया कि पुलिस की खासतौर पर नये साल की पार्टी करने वाले युवाओं पर नजर रहेगी। अगर शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए तो कार्रवाई की जाएगी। वीआईपी रोड पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए सिपाही तैनात रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed