{"_id":"666bb459dd2efcd47f08a7e0","slug":"new-twist-in-dr-diksha-tiwari-death-case-kanpur-dragging-marks-found-on-the-roof-2024-06-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diksha Tiwari Case: डॉक्टर मौत मामले में नया मोड़, छत पर मिले घसीटने के निशान; क्या दोस्तों की कहानी झूठी है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diksha Tiwari Case: डॉक्टर मौत मामले में नया मोड़, छत पर मिले घसीटने के निशान; क्या दोस्तों की कहानी झूठी है?
Fri, 14 Jun 2024 09:11 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 14 Jun 2024 09:11 AM IST
विज्ञापन
Diksha Tiwari Case
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के परीक्षा भवन की पांचवीं मंजिल में दो दोस्तों के साथ बैठी डॉक्टर दीक्षा तिवारी (26) की नीचे गिरने से मौत हो गई। 2023 में एमबीबीएस करने के बाद तीनों की इसी साल इंटर्नशिप पूरी हुई थी। इसके बाद तीनों का ही अलग-अलग अस्पतालों में मेडिकल अफसर पद पर चयन हो गया था। इसी खुशी में तीनों ने बुधवार रात को एक दोस्त के कमरे में पार्टी की और इसके बाद मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
Diksha Tiwari Case
- फोटो : अमर उजाला
पांचवीं मंजिल पर बने डक्ट के स्लैब में बैठकर बातें कर रहे थे। अचानक स्लैब धंसने से डॉ. दीक्षा नीचे जा गिरी। हालांकि बरेली से आए परिजनों ने दोनों दोस्तों पर ही नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Diksha Tiwari Case
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि बरेली की रहने वाली डॉ. दीक्षा तिवारी और कल्याणपुर के रहने वाले उसके सहपाठी डॉ. मयंक सिंह का मेरठ मेडिकल काॅलेज में मेडिकल अफसर पद पर चयन हुआ था। तीसरे दोस्त मुजफ्फरनगर के डॉ. हिमांशु कुमार का कानपुर मेडिकल कॉलेज में इसी पद पर चयन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diksha Tiwari Case
- फोटो : अमर उजाला
इस खुशी में डॉ. दीक्षा ने पार्टी दी थी। तीनों ने पहले बुधवार रात आर्यनगर स्थित डॉ. हिमांशु के कमरे में पार्टी की। इसके बाद मेडिकल कॉलेज स्थित परीक्षा भवन की पांचवीं मंजिल पर पहुंच गए। डक्ट के ऊपर बने स्लैब पर बैठकर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
Diksha Tiwari Case
- फोटो : अमर उजाला
तभी अचानक स्लैब धंस गया और डॉ. दीक्षा नीचे जा गिरी। दोनों साथी उसे लेकर हैलट पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्वरूपनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों और अधिकारियों को सूचना दी।