फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai three police personnel including SI suspended SP says compromising the forces dignity will not tolerated

उरई: ‘खाकी के लड़खड़ाते कदम', दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी बोले- मर्यादा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Thu, 17 Sep 2026 09:24 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 17 Sep 2026 09:24 AM IST
सार

Orai News: कोंच बस स्टैंड पर वर्दी की मर्यादा तार-तार करने वाले तीन पुलिसकर्मियों पर एसपी विनय कुमार सिंह का कड़ा चाबुक चला है। सोशल मीडिया पर शराब के नशे में धुत और सड़क पर लड़खड़ाते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने देर रात दरोगा विपिन कुमार द्विवेदी समेत दो हेड कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Orai three police personnel including SI suspended SP says compromising the forces dignity will not tolerated
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले के कोंच बस स्टैंड पर वर्दी की मर्यादा को शर्मसार करने के मामले में एसपी विनय कुमार सिंह ने दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। बुधवार को बस स्टैंड पर पुलिसकर्मियों के अमर्यादित आचरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले को संज्ञान में लेकर एसपी ने जांच कराई और देर रात कार्रवाई की।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में वर्दी पहने एक दरोगा कार में बैठे नजर आए, जबकि एक पुलिसकर्मी सड़क किनारे लड़खड़ाता और गिरता दिखाई दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी विनय कुमार सिंह ने कहा कि वर्दी की मर्यादा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

दरोगा समेत तीन निलंबित
पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर वर्दी धारण कर अमर्यादित आचरण, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और कर्तव्यपालन में लापरवाही के मामले में रिजर्व पुलिस लाइन उरई में तैनात उपनिरीक्षक विपिन कुमार द्विवेदी, कोतवाली उरई में तैनात हेड कांस्टेबल लवलेश कुमार यादव और कोतवाली जालौन में तैनात हेड कांस्टेबल बृजवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed