फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेवफा बीवी: पति के सीने पर बैठ पकड़े हाथ... प्रेमी ने फरसे से काटी गर्दन; आधी रात में खेला क्रूरता का खूनी खेल

Mon, 03 Jun 2024 09:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Jun 2024 09:10 AM IST
विज्ञापन
unnao murder case wife killed her husband along with her lover In Unnao See Photos
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
युवक की हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। सोते समय पत्नी पति के सीने पर बैठ गई और हाथ पकड़ लिए। इसके बाद प्रेमी ने फरसे से गर्दन पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।


उन्नाव के मौरावां थाना इलाके के दृगपालगंज निवासी पेंटर बेचेलाल कश्यप (33) की शुक्रवार रात घर की छत पर सोते समय गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय पास में ही चारपाई पर सात साल की बेटी के साथ लेटी पत्नी रेखा ने सुबह पांच बजे सोकर उठने पर घटना की जानकारी होने की बात पुलिस को बताई थी। 

 
unnao murder case wife killed her husband along with her lover In Unnao See Photos
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
शक के आधार पर पुलिस ने उसे थाने ले जाकर कड़ाई से पूछताछ की तो रेखा ने घटना कबूल कर ली। थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी रेखा का गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सई नदी के दूसरी तरफ रायबरेली जिले के थाना बछरावां के गांव सुदौली निवासी संजय कुमार कोरी से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। संजय गांव के ही एक डॉक्टर के क्लीनिक पर बैठता था और रेखा वहां इलाज के लिए जाती थी।
 
unnao murder case wife killed her husband along with her lover In Unnao See Photos
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान दोनों में पहचान हुई और प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन रेखा का पति बेचेलाल दोनों के रिश्ते में बाधक था। उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची गई। रेखा का पति बेचेलाल और देवर मूलचंद्र ज्यादातर समय दूसरे जिलों में काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते थे। गुरुवार को बेचेलाल 14 दिन बाद बाराबंकी से घर आया था। रेखा ने प्रेमी संजय को इसकी जानकारी दी। उसने देवर के भी घर में न होने और ससुर के खेत पर होने की बात बताई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
unnao murder case wife killed her husband along with her lover In Unnao See Photos
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात बेचेलाल ने शराब पीने के बाद खाना खाया और छत पर चटाई बिछाकर सो गया। योजना के मुताबिक, देर रात करीब एक बजे संजय फरसा लेकर पहुंचा। रेखा ने सोते समय पति के ऊपर बैठकर उसके हाथ पकड़ लिए। इसके बाद प्रेमी संजय फरसे से वार कर बेचेलाल की हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन
unnao murder case wife killed her husband along with her lover In Unnao See Photos
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद रात में ही संजय अपने घर चला गया। घटना से अनजान बनी रेखा लेटी रही और सुबह पांच बजे चीख पुकार का नाटक किया। हालांकि पति की हत्या हो गई और पत्नी सोती रही यह बात पुलिस के गले नहीं उतरी और पूछताछ में खुलासा हो गया। एसओ ने बताया कि हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को जेल भेजा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed