{"_id":"5c34ada7bdec2256cb724f72","slug":"new-formula-of-bsp-and-sp-alliance-against-bjp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीबीआई 'जांच की आंच' से बचने को सपा-बसपा गठबंधन का ये होगा नया फार्मूला, भाजपा होगी निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई 'जांच की आंच' से बचने को सपा-बसपा गठबंधन का ये होगा नया फार्मूला, भाजपा होगी निशाना
Wed, 09 Jan 2019 08:21 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Jan 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन और सीबीआई छापे से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जोड़े जाने पर बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा किया जा रहा बचाव सिर्फ एक बयान ही नहीं है, यह सपा-बसपा गठबंधन की गांठें मजबूत करने का फार्मूला है। बसपाई इस फार्मूले के आधार पर रणनीति बनाकर जनता के बीच जाएंगे। सीबीआई छापे को भाजपा की चुनावी रणनीति से प्रेरित बताकर सपाइयों को नजदीक लाएंगे। अब इसी फार्मूले के आधार पर सपा-बसपा एक-दूसरे का बचाव करने के साथ भाजपा को घेरेंगे। बसपा ने इस संबंध में रणनीति तैयार कर ली है।
डेमो
बसपा सुप्रीमो मायावती के इस बयान का पीडीएफ बसपा की सभी जिला इकाइयों के नेताओं को भेजा है। इसके आधार पर जिला इकाइयां बूथ स्तर तक चुनावी प्रचार की रणनीति तैयार करेंगी। दोनों दल मिलकर भाजपा को कठघरे में खड़ा करके अपने पक्ष में जनता का समर्थन मांगेंगे। सपा-बसपा के गठबंधन के संबंध में दोनों दलों के प्रमुखों की बैठक के बाद संगठन के नेताओं को दिशा-निर्देश नहीं दिए गए थे।
डेमो
सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राम आसरे विश्वकर्मा और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह यादव साजन ने कहा कि जो फार्मूला हाई कमान से आएगा आगे उसी पर काम करेंगे। बसपाइयों को भेजे गए पत्र में इस प्रकरण पर जनता से बात करने संबंधी सारे बिंदु स्पष्ट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
यह भी तर्क है कि यह कार्रवाई भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कर रही है। इस प्रकरण के हवाले से बसपा सुप्रीमो के खिलाफ पूर्व में हुई कार्रवाई के बारे में भी बता दिया गया है। भाजपा के साथ इसमें कांग्रेस पर भी वार किया गया है।
विज्ञापन
डेमो
इससे तय है कि गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने को लेकर बसपा ने अपना इरादा साफ कर दिया है। बसपा के महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात को जनता के बीच लेकर जाएंगे।