फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रीय लॉन टेनिस खिलाड़ी बना लेफ्टिनेंट, बचपन से था सेना में जाकर देश सेवा करने का सपना, कश्मीर में मिली तैनाती

Sun, 14 Jun 2020 11:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 14 Jun 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
national lawn tennis player arjun became Lieutenant
पाइपिंग सेरेमनी के दौरान अर्जुन को बैच पहनाते आई एम ए अफसर व उनकी पत्नी - फोटो : amar ujala
कानपुर के ग्वालटोली निवासी अधिवक्ता माता-पिता के पुत्र अर्जुन पांडे ने नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर शहर का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय लॉन टेनिस खिलाड़ी अर्जुन ने शनिवार को देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी में हुई पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया।


 
national lawn tennis player arjun became Lieutenant
लेफ्टिनेंट अर्जुन अपनी माता गीता, पिता बीके पांडे व बहन अभिषेकिता के साथ बाएं से - फोटो : amar ujala
उन्हें कश्मीर के नौसेरा सेक्टर में तैनाती मिली है। अधिवक्ता बीके पांडे व गीता पांडे के पुत्र अर्जुन ने शीलिंग हाउस स्कूल से पढ़ाई की। आईसीएसई बोर्ड से हाईस्कूल में 95 व इंटर में 97 प्रतिशत अंक लाने वाले अर्जुन ने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) परीक्षा 2016 में पास कर ली थी।

 
national lawn tennis player arjun became Lieutenant
लेफ्टिनेंट अर्जुन - फोटो : amar ujala
तीन साल तक पुणे स्थित खड़कवासला में और एक साल देहरादून में ट्रेनिंग के बाद शनिवार को अर्जुन को नियुक्ति मिल गई। अर्जुन का पैतृक निवास प्रतापगढ़ व ननिहाल जौनपुर है। पिता ने बताया कि पासिंग आउट परेड के लिए सीटें भी बुक थीं पर पास न मिलने से नहीं जा सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
national lawn tennis player arjun became Lieutenant
लेफ्टिनेंट अर्जुन साथियों के साथ - फोटो : amar ujala
बताया कि एनडीए ही अर्जुन का सपना था। पांच साल की उम्र से ही लॉन टेनिस खेलने वाले अर्जुन ने लगभग 40 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया और टॉप पर रहे।


 
विज्ञापन
national lawn tennis player arjun became Lieutenant
लेफ्टिनेंट अर्जुन अपने साथियों के साथ, दाएं से चौथे - फोटो : amar ujala
अर्जुन के बाबा स्व. स्वामीनाथ पांडे भूतपूर्व लोको फोरमैन, ताऊ एनके पांडे रिटायर्ड डिप्टी एसपी हैं। अर्जुन की बहन अभिषेकता पांडे भी राष्ट्रीय लॉन टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं और वर्तमान में बंगलूरू स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंजीनियर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed