{"_id":"5c4357babdec22737f7321e1","slug":"naresh-agrawal-targets-bjp-mp-anshul-verma-on-mandir-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरदोई में उछला मंदिर के शुद्धिकरण का मुद्दा, नरेश बोले- हमसे विरोध...ये ठीक नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में उछला मंदिर के शुद्धिकरण का मुद्दा, नरेश बोले- हमसे विरोध...ये ठीक नहीं है
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 20 Jan 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के हरदोई जिले में श्रवण देवी मंदिर परिसर में छह जनवरी को आयोजित पासी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें कथित रूप से लंच पैकेट में शराब वितरित किए जाने के आरोपों पर पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल शनिवार को आक्रामक तेवर में नजर आए। नरेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा को मजबूत करने की दृष्टि से उनके विधायक पुत्र नितिन अग्रवाल ने पासी सम्मेलन का आयोजन किया था। इस आयोजन को लेकर एक सांसद ने मुख्यमंत्री को लंबा चौड़ा पत्र लिख दिया। पत्र में आरोप लगाए गए थे कि सम्मेलन में लंच पैकेट में शराब वितरित की गई।
2 of 5
नरेश अग्रवाल
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि जिस सांसद के लिए आम तौर पर बहुत कुछ कहा जाता है, वह कुछ कहे तो उसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। कहा कि हो सकता है सांसद अपने पांच साल की असफलताओं को इधर-उधर के मुद्दों से छिपाना चाह रहे हों।
3 of 5
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
उन्होंने कहा कि हमारा अपमान करके वह प्रसिद्ध नहीं होंगे। हमसे विरोध ले रहे हैं, यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पासी समाज के कुछ विरोधियों ने आठ जनवरी को जूते पहनकर हैंडपंप के पानी से श्रवण देवी मंदिर परिसर को शुद्ध करने की बात कही। शुद्धीकरण करने वालों ने बताया कि गंगाजल था, लेकिन शुद्धीकरण इसलिए किया गया क्योंकि वहां पासी सम्मेलन का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांसद अंशुल वर्मा, नरेश अग्रवाल
नरेश अग्रवाल ने कहा कि वह जल्द ही फिर से श्रवण देवी मंदिर परिसर में पासी सम्मेलन का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
उन्होंने कहा कि लंच पैकेट में शराब के वायरल वीडियो में दो बच्चों को दिखाया गया है, जबकि मेरे कार्यक्रम में बच्चे नहीं आते।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।