{"_id":"5c421dfabdec22083320331b","slug":"drunk-youths-make-call-to-sdm-for-liquor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देर रात नशेबाजों ने फोन पर एसडीएम से कहा...ठेका खोलो और बोतल दो, फिर आ गई एक गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात नशेबाजों ने फोन पर एसडीएम से कहा...ठेका खोलो और बोतल दो, फिर आ गई एक गाड़ी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शराब की लत किस कदर भारी पड़ती है, इसकी बानगी गुरुवार रात यूपी के उरई(जालौन) जिले में शादी समारोह में आए युवकों के साथ देखने को मिली। शराब ठेके के बोर्ड पर लिखे फोन नंबर को सेल्समैन का नंबर समझकर शराब देने के लिए फोन मिलाते रहे। लेकिन वो नबंर किसका था इस बारे में उन लड़कों को कोई जानकारी ही न थी। इसके बाद जो हुआ उसके चर्चे पूरे इलाके ही नहीं बल्कि शहर भर में होते रहे। लोग घटना की बातें कर-करके ठहाके भी लगाते रहे। आगे की स्लाइड में पढ़िए...
2 of 6
डेमो
हुआ ये कि शुक्रवार को उपेंद्र दोहरे, आशीष चौधरी, अनिल कुमार और राजीव कुमार निवासीगण बघौरा बाईपास उरई गुरुवार रात कस्बे में आयोजित शादी समारोह में आए थे। देर रात लगभग ग्यारह बजे चारों ने शराब पीने का मन बनाया और पहुंच गए अंग्रेजी शराब की दुकान पर।
3 of 6
डेमो
दुकानों के बंद होने का समय रात 10 बजे का है। शराब ठेके पर ताला लगा देख चारों ने दुकान के बोर्ड के बगल में लिखे मोबाइल नंबर को सेल्समैन का नंबर समझ कर मिला दिया और। उससे कहा कि आकर दुकान खोलें और शराब की बोतल दे जाएं। लेकिन वह नंबर निकला एसडीएम गुलाब सिंह का।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
डेमो
पहली बार तो एसडीएम ने समझा कि किसी ने धोखे से फोन मिला दिया है। उन्होंने बात को गंभीरता से नहीं लिया, पर शराब की लत कहां मानने वाली थी। युवकों ने न सिर्फ दो तीन बार उस नंबर पर फोन ही मिलाया बल्कि ऊंची आवाज में बात भी करना शुरू कर दी।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो
बस फिर क्या था, कुछ ही देर में सेल्समैन तो नहीं हूटर बजाती पुलिस की जीप दुकान के बाहर पहुंच गई और चारों युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां पहुंचने पर चारों युवकों को गलती का पता चला। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।