फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुड़वां बच्चों की पानी में डुबो कर हत्या, शव न मिलें इसलिए जंजीरों से जकड़ पत्थर बांध नदी में फेंका

Sun, 24 Feb 2019 02:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Feb 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
murder of two children in chitrakoot Accused confessed crime
डेमो

चित्रकूट जिले में तेल कारोबारी के जुड़वां बच्चों के शव बांदा में एक नदी से बरामद हुए हैं। हत्या करने का तरीका इतना क्रूर है कि खुलासा होने के बाद पुलिस भी सच जानकर दंग रह गई। हत्यारों ने बच्चों को पानी में डुबोकर तड़पा तड़पा कर मारा। इससे भी जब उनका मन नहीं भरा तो मासूमों के शवाें को जंजीर से जकड़ पत्थरों से बांध कर फेक दिया।


 


 

murder of two children in chitrakoot Accused confessed crime
डेमो
जुड़वा बच्चों के शव मिलने से घर में कोहराम मच गया। बच्चों के माता पिता और भाई बहनों का रो रो कर बुरा हाल है। उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। घटना से पूरे चित्रकूट में आक्रोश फैल गया है। लोग उग्र हो रहे है। 

 
murder of two children in chitrakoot Accused confessed crime
डेमो
इस मामले में आईजी चंचल शेखर प्रेसवार्ता के दौरान वारदात को अंजाम देने वालों के साथ उन्होंने कैसे बच्चों की हत्या की इसका खुलासा किया हे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 20 लाख फिरौती में से 17 लाख 67 हजार बरामद किए जा चुके हैं। पिस्टल भी बरामद हुई है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने दोनों बच्चों की पानी मे डुबो कर हत्या की थी। उनके शव न मिलें इसके लिए जंजीर और बांधकर शवों को पानी फेंक दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
murder of two children in chitrakoot Accused confessed crime
डेमो
12 फरवरी को चित्रकूट जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से अपहृत तेल उद्यमी के जुड़वा पुत्रों के शव आज बरामद हुए हैं। दोनों बच्चों के शव बांदा की यमुना नदी से बरामद किए गए हैं। हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को अवगासी घाट पर फेंक दिए थे। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। 

 
विज्ञापन
murder of two children in chitrakoot Accused confessed crime
डेमो
लोगों ने जगह-जगह तोड़फोड़ शुरू कर दी जिससे पुलिस ने लाठी चार्ज किया। यहां तक की आक्रोशित लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े। पुलिस ने माइक से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। चित्रकूट जिले में घारा 144 लागू कर दी गयी है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed