{"_id":"5c7256f8bdec220bb35c4177","slug":"two-children-kidnapped-from-school-found-dead-in-banda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 दिन पहले किया अगवा फिर मिले जुड़वा बच्चों के शव, घटना से सुलग उठा चित्रकूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिन पहले किया अगवा फिर मिले जुड़वा बच्चों के शव, घटना से सुलग उठा चित्रकूट
Sun, 24 Feb 2019 02:05 PM IST
दुष्यंत शर्मा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो
12 फरवरी को चित्रकूट जिले में तमंचे की नोक पर तेल कारोबारी के दो जुड़वा बच्चों का अपहरण किया जाता है। घटना के बाद 500 से ज्यादा पुलिस कर्मी और ढेरों टीमें उनकी तलाश में जुट जाती हैं पर किसी के हाथ कुछ नहीं लगता। 12 दिन बाद एक नाव पर दोनो बच्चों की लाशें मिलती हैं। जुड़वा बच्चाें के शव मिलने की खबर जिले में आग की तरह फैलती है और चित्रकूट सुलग उठता है।
डेमो
इस घटना से पूरे जिले में तनाव का माहौल है। लोगों ने जगह-जगह तोड़फोड़ शुरू कर दी जिससे पुलिस ने लाठी चार्ज किया। यहां तक की आक्रोशित लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े। आक्रोशित लोगों ने जिले में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
डेमो
जिससे पुलिस लाठी चार्ज करने पर मजबूर हो गयी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। जिले में जगह-जगह पुतले फूंके जा रहे हैं। 12 फरवरी को चित्रकूट जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से अपहृत तेल उद्यमी के जुड़वा पुत्रों के शव आज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
दोनों बच्चों के शव बांदा की यमुना नदी से बरामद किए गए हैं। हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को अवगासी घाट पर फेंक दिए थे। यूपी और एमपी की पुलिस बच्चों की बरामदगी में फेल रही। इसके बाद मामले की जांच STF को सौंपी गई थी। लेकिन उसके भी हाथ खाली रहे।
विज्ञापन
डेमो
कहा जा रहा है कि 25 लाख रुपए फिरौती देने पर भी बच्चों की जान नहीं बची। पुलिस इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया।