फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder of the young man with brick body found in school

‘स्कूल का गेट खोला तो सामने खून से लथपथ बॉडी पड़ी थी’

Wed, 26 Jul 2017 04:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 26 Jul 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
murder of the young man with brick body found in school
खड़ैचा स्कूल में मर्डर के बाद जांच-पड़ताल करते अफसर
कानपुर के बिल्हौर इलाके में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के रौगांव खड़ैचा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के अंदर खून से लथपथ लाश देखकर टीचर और स्कूल स्टाफ सन्न रह गया।  
विज्ञापन

 

शिक्षक ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। एसपी (ग्रामीण) ने युवक की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन

murder of the young man with brick body found in school
खड़ैचा स्कूल में मर्डर के बाद जांच-पड़ताल करते अफसर
बिल्हौर कोतवाली के इंसपेक्टर रमेश चंद्र पांडे ने विद्यालय के आसपास खेतों में जांच पड़ताल कर ग्रामीणों से पूछताछ की। वहीं, डॉग स्क्वायड भी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन से काफी दूर तक गया, लेकिन वहां से वापस लौट आया। यह विद्यालय बिल्हौर और कन्नौज जिले के ठठिया कस्बे की सीमा पर स्थित है।

 

murder of the young man with brick body found in school
घटना के बाद स्कूल के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़
इधर, फोरेंसिक टीम के मुताबिक शव की पहचान मिटाने के लिए हत्यारों ने उसके सिर पर ईंट व आरसीसी के बड़े टुकड़े से कई वार कर कुचला। घटना देर रात के आसपास की है। पुलिस अधिकारियों ने वारदात में दो या दो से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। युवक की उम्र 30 के आसपास की है। चेहरे पर कई सुराग मिलने पर गोली मारने की आशंका जताई जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सके गी।

 
विज्ञापन

murder of the young man with brick body found in school
खड़ैचा स्कूल में मर्डर के बाद जांच-पड़ताल करते अफसर
जिम्मेदार बोले-
 कई अहम सुराग पुलिस और फोरेंसिक टीम को मिले हैं। संभावना है कि जल्द ही हत्यारों का सुराग लगा लिया जाएगा।- जयप्रकाश सिंह, एसपी (ग्रामीण) कानपुर नगर।

- रौगांव खड़ैचा गांव के प्राथमिक स्कूल परिसर में पड़ा मिला शव
- शिक्षक की सूचना पर पहुंची पुलिस, शव की शिनाख्त नहीं

murder of the young man with brick body found in school
खेतों में हत्यारों का सुराग खोजता डॉग स्क्वायड
कन्नौज के ठठिया की ओर भागे हैं हत्यारे
बिल्हौर के खड़ैचा स्कूल में हुई युवक की हत्या के बाद हत्यारे लखनऊ-आगरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के समांतर बनी सर्विस रोड से ठठिया कन्नौज की ओर जाने की आशंका है। इसकी पुष्टि डॉग स्क्वायड ने की। युवक और हत्यारे स्कूल में मुख्य गेट में ताला लगा होने से पीछे तालाब की ओर से चहारदीवारी फांदकर पहुंचे थे। घुसने के दौरान युवक के जूते चहारदीवारी के पास पड़े मिले। कई सिक्के और बियर की कैन सर्विस लेन के पास पड़े मिले हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed