{"_id":"6441dd80f6136faeda06d06c","slug":"murder-of-a-young-man-sleeping-in-the-verandah-in-fatehpur-fear-of-incident-in-illegal-relations-2023-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों की 'खौफनाक सजा': आशनाई के चलते बन रहा था रोड़ा, दस मीटर तक मिले खून के छींटे, पढ़िए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों की 'खौफनाक सजा': आशनाई के चलते बन रहा था रोड़ा, दस मीटर तक मिले खून के छींटे, पढ़िए पूरा मामला
फतेहपुर जिले में बरामदे में सोते समय धारदार हथियार से युवक की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के करीब है। पुलिस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक अवैध संबंधों में आशनाई के चलते बाधा बन रहा था।
इसके चलते ही उसकी हत्या की गई है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कंचन गाँव के जसवंत सिंह हत्याकांड के मामले में पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है। पुलिस को छानबीन में पता लगा है कि मृतक शराब का शौकीन था वह शराब पीने अक्सर पड़ोसी गांव जाता था।
यहां एक महिला से आशनाई करता था। उस महिला का परिवार में ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध है। इसकी भनक उस व्यक्ति को लगी थी। कुछ दिन पहले शराब पीने पिलाने के दौरान उस व्यक्ति से मृतक का विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मृतक को जान से मारने की धमकी देने की भी चर्चा उठी थी।
2 of 8
fatehpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
पांच साल पहले रहा था जेल में
पुलिस इसी वजह से प्रकरण को आशनाई से जोड़कर मान रही है। मृतक के भाई शीलचंद्र ने बताया कि पांच साल पहले गांव के एक युवक ने जसवंत को फर्जी तरीके से जेल भिजवाया था। उससे भी भाई की रंजिश चली आ रही है। उस पर मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
3 of 8
fatehpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
दस मीटर तक मिली खून की छींटे
हमले के बाद जसवंत करीब 10 मीटर तक भागा था। उसके खून बहने के निशान घर से करीब दस मीटर रहने वाले चाचा के घर तक मिले हैं। हमलावर किसी भी हाल में जसवंत को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। इसी वजह से गले के बाद पेट में भी वार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
fatehpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना से मृतक की मां कृष्णावती बदहवास दिखी। भाई शीलचंद्र ने बताया कि पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है। चार भाइयों में सबसे बड़ालाल महाराष्ट्र में पूरा करता है। मामले में पुलिस ने पड़ोसी गांव की एक महिला और उसके ससुर समेत तीन को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
5 of 8
fatehpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
बरामदे में सोते समय रेता गला
बुधवार रात युवक बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान गता रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात से गांव में सनसनी फैली गई। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आशनाई के बिंदु पर जांच में जुटी है। पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।