फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman duped of jewellery by promising to cure her daughter through tantra-mantra

Fatehpur News: बेटी को तंत्र-मंत्र से ठीक करने का झांसा देकर महिला से ठगे जेवर

Mon, 05 Oct 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Woman duped of jewellery by promising to cure her daughter through tantra-mantra
फतेहपुर। बीमार बेटी को तंत्र-मंत्र से ठीक करने का झांसा देकर युवक ने बुजुर्ग महिला से टप्पेबाजी कर दी। पुलिस ने किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी इंद्रजीत उर्फ टिर्रा और उसकी पत्नी रानी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने नाक की कील, मोबाइल व 230 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी किशोर कुमार ने बताया कि मां महदेइया देवी पड़ोसी राजरानी के साथ शनिवार को ई-रिक्शा से थरियांव स्थित बैंक गई थीं। इसके बाद वह ई-रिक्शा से बिलंदा स्थित रिश्तेदार के घर जा रही थीं। रास्ते में एक युवक रिक्शा में बैठ गया।
विज्ञापन

उसने महिला से कहा कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है और खागा में इलाज चल रहा है। युवक ने मोबाइल पर किसी महिला से उनकी बातचीत भी कराई। बातों पर विश्वास कर महदेइया उसके साथ ई-रिक्शा में खागा की ओर चल पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खागा से कुछ दूर पहले युवक ने तंत्र-मंत्र से बेटी को ठीक करने का झांसा देकर उनसे गले की सोने की माला और नाक की कील उतरवा ली। जेवर लेने के बाद वह भाग निकला। थरियांव थानाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर टप्पेबाज पति और पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed