फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The body of a Khaga businessman was found hanging in a hotel in Haridwar.

Fatehpur News: हरिद्वार के होटल में फंदे पर लटकता मिला खागा के व्यापारी का शव

Mon, 05 Oct 2026 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The body of a Khaga businessman was found hanging in a hotel in Haridwar.
फ़ाइल फोटो-14- राजेश गुप्ता। स्रोत परिजन
खागा। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित होटल में मिले कस्बे के कास्मेटिक दुकानदार का शव शनिवार देर शाम खागा स्थित आवास पहुंचा। परिजन ने बताया कि मौत से एक दिन पहले तक व्यापारी, पत्नी और बेटे से मोबाइल पर सामान्य बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

राजेश गुप्ता (45) इसी 27 सितंबर को माता-पिता का पिंडदान करने बद्रीनाथ गए थे। वहां से लौटने के बाद वह हरिद्वार के होटल में ठहरे थे। दो अक्तूबर को पूरे दिन कमरे से बाहर नहीं निकले तो होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने रात करीब आठ बजे कमरा खुलवाया तो उनका शव फंदे पर लटकता मिला। पहचान पत्र के आधार पर जानकारी जुटाकर पुलिस ने खागा कोतवाली के माध्यम से परिजनन को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि एक अक्तूबर को राजेश की पत्नी नीलू गुप्ता और बेटे वैभव से फोन पर बातचीत हुई थी। उन्होंने अगले दिन शाम को ट्रेन से घर लौटने की बात कही थी। बातचीत सामान्य थी और वह घर आने की तैयारी में थे। ऐसे में उनकी मौत की वजह को लेकर परिजन असमंजस में हैं।

परिजन ने बताया कि राजेश सामाजिक रूप से सक्रिय और जिम्मेदार व्यक्ति थे। उनका कारोबार भी सामान्य रूप से चल रहा था। उनकी मौत के पीछे क्या वजह रही, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। शनिवार शाम शव खागा स्थित आवास पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

फ़ाइल फोटो-14- राजेश गुप्ता। स्रोत परिजन

फ़ाइल फोटो-14- राजेश गुप्ता। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed