{"_id":"5e6b660f8ebc3ea4e62ce6d9","slug":"murder-after-misdemeanor-of-child-in-unnao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला, छह घंटे लड़ी मौत से जंग, डॉक्टरों ने बताया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला, छह घंटे लड़ी मौत से जंग, डॉक्टरों ने बताया सच
Fri, 13 Mar 2020 06:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 13 Mar 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद एसपी डीएम पहुंचे गांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के बीघापुर में दरिंदगी की शिकार हुई बच्ची के परिजनों व ग्रामीणों में पुलिस के प्रति इस बात को लेकर भी आक्रोश है। मासूम के साथ हुई घटना की सूचना उन्हें दो घंटे बाद दी गई। भाई ने बताया कि घटना होली के दिन करीब शाम चार बजे की है। गांव के युवक ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने एंबुलेंस से बच्ची को गांव के बाहर से उठाकर पहले सीएचसी फिर वहां से जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्हें जब सूचना दी गई तब बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती थी।
उन्नाव में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
जिंदगी के लिए छह घंटे लड़ी जंग
दरिंदगी की शिकार हुई मासूम इलाज के दौरान करीब छह घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती रही लेकिन आखिर में उसकी सांसें उखड़ गईं। शाम को हुई घटना के बाद बच्ची की हैलट अस्पताल में रात करीब 10 बजे मौत हुई थी। डॉक्टरों ने बताया उसके शरीर खरोच के निशान थे।
होली व फाग के वीडियो खंगाल रही पुलिस
नृशंस घटना को अंजाम देने वाले तक पहुंचने के लिए पुलिस उन ग्रामीणों के मोबाइल फोन भी खंगाल रही है जिन्होंने फाग के दौरान उसके वीडियो भी बनाए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों के मोबाइल से अभी तक 25 वीडियो क्लिप मिले हैं। उनकी बारीकी से जांच की जा रही है। वीडियो क्लिप में कई ऐसे चेहरे भी सामने आए हैं जिनकी गतिविधि संदिग्ध है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ऐसे कौन-कौन से चेहरे हैं जो फाग के दौरान रहे हैं। वह कौन सा चेहरा है जो उस घटना के दौरान गायब रहा और फिर अचानक नजर आया। किसकी गतिविधि संदिग्ध रही।

सपाइयों ने की 25 लाख सहायता व भाई को नौकरी की मांग
गांव पहुंचे सपा के प्रतिनिधि मंडल ने मृतका के परिवार को 25 लाख रुपये सहायता और भाई को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। सपा के पांच सदस्यीय दल में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, एमएलसी सुनील साजन, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, जिला महासचिव सुरेश पाल व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष देशराज पटेल गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल अपनी रिपोर्ट शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष को देगा। बताया कि पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

रानी लक्ष्मीबाई राहत कोष से परिवार को मिलेंगे 10 लाख
दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की मौत के बाद डीएम रवींद्र कुमार ने पीड़िता के पिता से मिलकर शासन की तरफ से मिलने वाली 5 लाख की सहायता राशि का चेक दिया। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर हर संभव मदद का भरोसा देते हुए आश्वासन दिया कि रानी लक्ष्मीबाई राहत कोष से 10 लाख की सहायता राशि दी जाएगी।
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने भी पीड़ित परिजनों से की मुलाकात
दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मौत के बाद कांग्रेस का नामित प्रतिनिधि मंडल पूर्व सांसद राकेश सचान व जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह के नेतृत्व में मृतका के घर पहुंचा और परिजनों से मुलाकात की। परिवार को आश्वासन दिया कि न्याय न मिलने तक वह लड़ाई में साथ देंगे। उनके साथ कानपुर छावनी से विधायक सोहेल अंसारी व अन्य कांग्रेसी नेता शामिल रहे। वहीं, नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. शमीम ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इंसाफ न मिलने तक लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव नईम अंसारी, उमर खान, जिलाध्यक्ष संजय कुमार गौतम, मो. अनीश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

घटना से अधिवक्ता आक्रोशित, कार्य से विरत रहे
उन्नाव के बिहार थानाक्षेत्र में हुई घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। गुरुवार को अधिवक्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर घटना का विरोध किया और दिनभर कार्य से विरत रहे। एसोसिएशन अध्यक्ष की अध्यक्षता में शोकसभा भी हुई। इस दौरान हनुमंत जीव आश्रय के सदस्य भी शामिल रहे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष दीप नारायण त्रिवेदी ने कहा कि अधिवक्ता इस घटना की निंदा करते हैं।
बच्ची के साथ हुए इस अत्याचार से जनता में भय व्याप्त हो गया है। पुलिस घटना का जल्द खुलासा करे और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। हम सभी पीड़िता के परिवार के साथ हर वक्त खड़े हैं। शोक सभा में शिवचरण मौर्य, अनुराग बाजपेई, सुधांशु शेखर शुक्ल, मनोज तिवारी, दुर्गाशंकर यादव, राजीव अवस्थी, किशनपाल सिंह, सौरभ शुक्ला, रामसिंह यादव सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।