फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवती की मां ने शोहदे को बीच सड़क चप्पलों से पीट किया पुलिस के हवाले, कई दिनों से कर रहा था छेड़खानी

Fri, 13 Mar 2020 01:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Mar 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Girl's mother beat Shohedey with beach road slippers
मनचले को युवती की मां ने चप्पलों से बीच सड़क पीटा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में एक युवती की मां ने कल्याणपुर पनकी रोड पर  शोहदे को बीच सड़क चप्पलों से पीटकर  पुलिस के हवाले कर दिया। शोहदा पिछले कई दिनों से युवती का पीछा कर छेड़खानी कर रहा था। साथ ही तेजाब डालने की धमकी भी दे रहा था।


 
Girl's mother beat Shohedey with beach road slippers
शोहदे को पीटती महिला - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती प्राइवेट कर्मी है। वह रोज कल्याणपुर चौराहे से प्राइवेट बस में सवार होकर वीआईपी रोड स्थित अपने कार्यालय में आती-जाती है। युवती का आरोप है कि पिछले कई दिनों से छपेड़ा पुलिया निवासी सुमित उस पर दोस्ती का दबाव बना छेड़खानी कर रहा था।

 
Girl's mother beat Shohedey with beach road slippers
बीच सड़क चप्पलों से की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
इनकार पर तेजाब डालने की धमकी देता था। बृहस्पतिवार रात युवती ऑफिस का काम खत्म कर बस से कल्याणपुर चौराहे पर उतरी। बस से उतरते ही बाइक सवार सुमित उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जिस पर युवती ने फोन कर अपने मां को मामले की जानकारी दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl's mother beat Shohedey with beach road slippers
चप्पलों से पिटाई करतीं महिला - फोटो : अमर उजाला
युवती पनकी रोड चौकी के पास ही पहुंची थी, तभी उसकी मां ने राहगीरों की मदद से सुमित को पकड़ लिया। जिसके बाद युवती की मां ने बीच सड़क शोहदे को चप्पलों से पीट दिया। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। 

 
विज्ञापन
Girl's mother beat Shohedey with beach road slippers
मनचले को चप्पलों से पीटती युवती की मां - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शोहदे  को पकड़कर थाने ले आई।  कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि एक युवती के साथ छेड़खानी के आरोप में सुमित को पकड़ा गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed