फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैं खुद अब समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए निकला हूं- मुलायम सिंह

Thu, 01 Mar 2018 08:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Mar 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav statement about samajwadi party 2019 election
मुलायम सिंह यादव
सैफई परिवार में जमी बर्फ की परत अब पिघलती नजर आ रही है। क्योंकि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने फिर इस बात को स्वीकार किया कि शिवपाल और अखिलेश का झगड़ा अब सिर्फ एक घंटे का रह गया है। जिस दिन हम तीनाें बैठ जाएंगे, उस दिन झगड़ा खत्म हो जाएगा और सभी लोग पार्टी मजबूत करने को निकल पड़ेंगे।


 
mulayam singh yadav statement about samajwadi party 2019 election
मुलायम सिंह यादव
समाजवादी पार्टी से अध्यक्षी जाने के बाद अपने बेटे अखिलेश यादव से नाराज चल रहे मुलायम सिंह यादव जो कि विधानसभा चुनाव तक में प्रचार करने नहीं निकले थे। अब 2019 के नजदीक आते ही सपा पार्टी को मजबूत करने निकल पड़े हैं। शिवपाल के कांग्रेस में जाने की चर्चाएं बेबुनियाद हैं। 2019 में सपा अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। क्योकि गठबंधन से पार्टी को नुकसान हुआ है। 

 
mulayam singh yadav statement about samajwadi party 2019 election
मुलायम सिंह यादव
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अजीतमल स्थित पूर्व राज्यमंत्री भोला सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने भोला सिंह, पूर्व कैबीनेट मंत्री सत्यनारायन दुबे के साथ बंद कमरे में लगभग आधा घंटा तक वार्ता की। बाद में पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूर्व मुलायम सिंह यादव ने कहा कि  अब वह सपा को मजबूती प्रदान करने के लिए निकले हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mulayam singh yadav statement about samajwadi party 2019 election
मुलायम सिंह यादव
उन्होंने कहा कि आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। वह खुद की दम पर चुनाव लड़ेगे। उन्होेंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार ने जनता को छलने का काम किया है। वहीं बढ़ रही मंहगाई के चलते व्यापारी से लेकर आम आदमी कराह रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अभी लोकसभा तैयारियों में जुट जाएं और पार्टी को मजबूत करने का काम करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed