फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulayam Singh: अखिलेश परिवार ने हवन-यज्ञ में नेताजी की आत्मा की शांति के लिए दीं आहुतियां, देखें तस्वीरें

Fri, 21 Oct 2022 01:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 21 Oct 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh: shanti yagya for mulayam singh yadav in saifai
मुलायम सिंह यादव के आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लिए आज उनके पैतृक गांव सैफई में उनके आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत परिवार के सभी लोगों ने आहुतियां देकर नेताजी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का क्रम जारी है। 11 वें दिन शुक्रवार को उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ शुरू हुआ। सुबह नौ बजे अयोध्या से आए रसिक पीठाधीश्वर जन्मेजय शरण समेत पांच महंतों ने हवन शुरू कराया।

इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, अभय राम यादव, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, प्रतीक यादव समेत पूरा परिवार यज्ञ में शामिल हुआ।

Mulayam Singh: shanti yagya for mulayam singh yadav in saifai
मुलायम सिंह यादव के आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
सैफई और इटावा के कुछ अन्य खास लोग भी यज्ञ शामिल हुए हैं। यज्ञ पूजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए हैं। जिसको ध्यान में रखकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Mulayam Singh: shanti yagya for mulayam singh yadav in saifai
मुलायम सिंह यादव के आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
आवास के आसपास 15 जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। वहीं आगरा से हलवाई बुलवाए गए हैं। लखनऊ से आए टेंट हाउस संचालक ने आवास में दो वाटर प्रूफ पंडाल बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam Singh: shanti yagya for mulayam singh yadav in saifai
मुलायम सिंह यादव के आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
सैफई में हुआ था अंतिम संस्कार
नेताजी मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अगस्त सोमवार सुबह 8:16 बजे निधन हो गया था। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन
Mulayam Singh: shanti yagya for mulayam singh yadav in saifai
मुलायम सिंह यादव के आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह यादव 82 साल के थे। मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed