फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulayam Singh: नम आंखों से पिता की अस्थियां लेकर हरिद्वार रवाना हुए अखिलेश, गंगा में करेंगे विसर्जित, तस्वीरें

Mon, 17 Oct 2022 12:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Oct 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Death: Immersion of ashes of Mulayam Singh Yadav
पिता की अस्थियां लेकर जाते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार सुबह नम आंखों से पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां लेकर परिजनों संग सैफई से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। सैफई हवाई पट्टी से निजी विमान से वह देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हरिद्वार के गंगा घाट जाएंगे। जहां विधि-विधान से पूजन के बाद नेताजी मुलायम सिंह की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करेंगे। अखिलेश यादव के साथ पत्नी डिंपल, चाचा शिवपाल सिंह यादव, आदित्य यादव, धर्मेंद्र यादव, अनुराग यादव, तेज प्रताप यादव भी हरिद्वार के लिए रवाना हुए। इन सबके देर शाम सैफई लौटने की संभावना है।





सैफई में हुआ था अंतिम संस्कार
नेताजी मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अगस्त सोमवार सुबह 8:16 बजे निधन हो गया था। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था।

Mulayam Singh Death: Immersion of ashes of Mulayam Singh Yadav
पिता की अस्थियां लेकर जाते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह यादव 82 साल के थे। मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी थी।
Mulayam Singh Death: Immersion of ashes of Mulayam Singh Yadav
पिता की अस्थियां लेकर जाते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
नहीं होगी मुलायम सिंह की तेरहवीं
सैफई की परम्परा के मुताबिक मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं का आयोजन नहीं होगा। बुधवार शाम से पाठ होगा। 11वें दिन शुद्धिकरण हवन होगा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव मंगलवार को पंच तत्व में विलीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam Singh Death: Immersion of ashes of Mulayam Singh Yadav
पिता की अस्थियां लेकर जाते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार हुआ था। वहीं आज सुबह अखिलेश पिता की अस्थियां लेने के लिए गए और उसके बाद परिवार के साथ शुद्धिकरण संस्कार में शामिल हुए। सैफई की परम्परा के मुताबिक मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं का आयोजन नहीं होगा। दरअसल सैफई में तेरहवीं की परंपरा नहीं है।
विज्ञापन
Mulayam Singh Death: Immersion of ashes of Mulayam Singh Yadav
पिता की अस्थियां लेकर जाते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

रीति रिवाज के मुताबिक 11 अक्टूबर से 11वें दिन शुद्धिकरण हवन होगा। सैफई के लोगों का मानना है कि अगर कोई बड़ा आदमी तेरहवीं करता है तो उसे देखकर गरीब आदमी भी करेगा और उस पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसी वजह से यह व्यवस्था की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed