फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के समर्थन में आए 'शक्तिमान', फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों को लिया निशाने पर

Sun, 14 Apr 2019 08:12 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 14 Apr 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Khanna In support of PM Modi
मुकेश खन्ना
सिने अभिनेता मुकेश खन्ना ने कहा कि आज बच्चों के लिए फिल्में नहीं बनाई जा रही हैं। तीन साल तक वह चिल्ड्रन फिल्म सोसाइटी के अध्यक्ष भी रहे लेकिन कई कोशिशों के बाद भी अच्छी फिल्में बनाने में सफलता नहीं मिली। आज के माहौल में बच्चों के लिए फिल्में बनाई जानी बहुत जरूरी हैं ताकि वे उससे कुछ सीख सकें। इस दौरान मुकेश ने पीएम मोदी की तारीफ में कई शब्द कहे और साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों को आड़े हाथों लिया।
Mukesh Khanna In support of PM Modi
सिने अभिनेता मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में शनिवार शाम एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बच्चों पर आधारित उन्होंने कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। जल्द ही दोबारा शक्तिमान शुरू होगा। इसके अलावा सॉरी शक्तिमान के नाम पर डिजिटल पर कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं।
Mukesh Khanna In support of PM Modi
सिने अभिनेता मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आरोप लगाया कि कई चैनल धार्मिक कार्यक्रमों में तथ्यों के साथ खिलवाड़ करते हैं। एक चैनल में महाभारत में तथ्यों के साथ खिलवाड़ किया गया। इस पर उन्होंने आपत्ति भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna In support of PM Modi
सिने अभिनेता मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता मुकेश खन्ना ने कहा कि वह भाजपा से लगभग 22 सालों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना कर कहा कि आज मोदी ही हैं, जो देश के लिए दहाड़ते हैं। मोदी का स्वच्छता कार्यक्रम भले ही सोचने में छोटा लगे लेकिन यह उपलब्धि बहुत बड़ी है।
विज्ञापन
Mukesh Khanna In support of PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सिने अभिनेता मुकेश खन्ना
उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में चंद लोग हैं जो अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को नजरअंदाज कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed