{"_id":"5cb33849bdec221445023588","slug":"anna-maharaj-statement-this-is-my-last-election-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा के अन्ना महाराज का बड़ा बयान- यह मेरा आखिरी चुनाव, साजन ने साक्षी महाराज पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के अन्ना महाराज का बड़ा बयान- यह मेरा आखिरी चुनाव, साजन ने साक्षी महाराज पर साधा निशाना
Sun, 14 Apr 2019 08:05 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 14 Apr 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
अन्ना महाराज, साक्षी महाराज, सुनील साजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में सियासी बयानबाजी चरम पर है। सपा प्रवक्ता सुनील साजन भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर जुबानी तीर चला रहे हैं। जिले के असोहा ब्लॉक में उन्होंने कहा कि इस बार उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में चुनाव असली और नकली महाराज के बीच है। गठबंधन ने इससे पहले एक साधु को गोरखपुर लोकसभा के उपचुनाव में पटखनी दी थी। इस चुनाव में भी एक साधु से गठबंधन की लड़ाई है।
अन्ना महाराज, सुनील साजन
एमएलसी सुनील साजन ने असोहा ब्लॉक मुख्यालय पर बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से कहा कि गठबंधन भाजपा को उसी तरह मात देगा जैसे 1991 में दिया था। एक महाराज को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं दूसरे को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने।
अन्ना महाराज
उन्होंने कहा कि गठबंधन इस बार वैसी ही ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा जैसी मुलायम और काशीराम के एक होने पर थी। शुरुआत गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव से हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्ना महाराज, सुनील साजन
सीएम योगी के अली और बजरंगबली वाले बयान पर कहा समाज को बांटने वाले लोग ही ऐसे बयान दे सकते हैं। हम लोग तो अली को भी मानते है और बजरंगबली को भी।
विज्ञापन
अन्ना महाराज, साक्षी महाराज
गठबंधन के प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला ने कहा कि सपा और बसपा ने जिले के लोगों की सेवा का अवसर दिया है। कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है। एक बार सेवा का अवसर जरूर दें।