फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल पंचायत चुनाव: शतकवीरों के जज्बे को सलाम, परिवार संग डाला वोट

Tue, 19 Jan 2021 07:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/भोरंज(हमीरपुर)/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/भोरंज(हमीरपुर)/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 19 Jan 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
himachal panchayat election 2021 second phase voting:
बंजार के गांव टील की 112 वर्षीय दीनदासी ने वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के दूसरे चरण में बंजार खंड की ग्राम पंचायत टील में 112 वर्षीय महिला दीन दासी ने भी मतदान किया। उन्होंने कहा कि अगर उनका स्वास्थ्य ठीक रहा तो वह आने वाले 2022 में विधानसभा चुनाव में भी मतदान करेंगी। कुल्लू जिला की गाहर पंचायत के 103 वर्षीय तुले राम और बबेली वार्ड में 102 वर्षीय देहलू देवी ने मतदान किया। तुले राम ने कहा कि उनकी तो तमन्ना थी कि बूथ पर सबसे पहले पहुंच जाऊं । उन्हें खुशी है कि वह अपने गांव के लिए पंचायत चुनने के लिए आज भी सक्षम हैं। देहलू देवी ने कहा कि पहले महिलाओं पर अनेक पाबंदियां थीं। लेकिन आज पूरी आजादी है। मैंने पुराना वो दौर भी देखा है, अब यह दौर भी देख रही हूं। वशिष्ठ पंचायत में 100 वर्षीय ऐलु राम और 103 वर्षीय खेखी देवी ने भी वोट देकर सभी को मतदान का महत्व बताया। ग्राम पंचायत रैला के जीवा वार्ड से 105 वर्षीय प्रीति देवी ने मतदान किया। 

himachal panchayat election 2021 second phase voting:
कलोल पंचायत की 117 वर्षीय प्रभी देवी ने मतदान किया। - फोटो : अमर उजाला

बिलासपुर जिले की कलोल पंचायत के गुरनाड़ी गांव से 117 वर्षीय प्रभी देवी ने भी मंगलवार को मतदान किया। प्रभी देवी का कहना है कि मतदान सभी का अधिकार है। इसलिए इसमें सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रभी देवी अभी भी खुद चलने-फिरने में समर्थ हैं। उन्होंने कलोल पंचायत के अंतर्गत बकैन में अपना वोट डाला। यह मतदान केंद्र कारगिल युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देने वाले सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार का पैतृक गांव है।

himachal panchayat election 2021 second phase voting:
गोहर की रेफल पंचायत की 102 वर्षीय भदरी देवी ने डाला वोट। - फोटो : अमर उजाला

मंडी जिले के 11 शतकवीरों ने परिवार के साथ मतदान किया। सुंदरनगर के भनबाड़ में 107 साल की मालती देवी ने परिवार के साथ पहुंचकर वोट डाला। बलद्वाड़ा पंचायत के गांव हरलयाण के 106 वर्षीय राम दास ने वोट डाला। जोगिंद्रनगर की 105 वर्षीय राधिका देवी सबसे पहले मतदान करने पहुंचीं। सरकाघाट के फतेहपुर रेड़ू की 104 वर्षीय नुगदू देवी और स्यांह के 104 साल के डाहलू राम ने परिजनों के सहारे पहुंचकर मतदान किया। सरकाघाट की ही 102 वर्षीय बिमला देवी और गोहर की रेफल पंचायत की 102 वर्षीय भदरी देवी ने मतदान कर कहा, बहुत अच्छा लगा। बलद्वाड़ा की 101 वर्ष की महंती देवी, शुकरू देवी (101) और 100 साल के ओमा शाह निवासी रेफल अपनी पोतियों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। चौंतड़ा की 100 साल की सवारी देवी ने भी मतदान के बाद काफी जोश दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal panchayat election 2021 second phase voting:
शिमला की चैड़ी पंचायत के भवाना बूथ में मतदान के बाद बुजुर्ग महिलाएं। ये महिलाएं बूथ तक लगभग तीन किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची। - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर की ग्राम पंचायत उखली के गांव गौटा के 102 वर्षीय संतराम, इसी पंचायत की 100 वर्षीय साहबदेई, ग्राम पंचायत चंबोह के वार्ड नंबर 4 के 100 वर्षीय देवी दास ने मतदान केंद्रों तक पहुंचकर वोट डाले। मतदान के लिए जहां बुजुर्ग मतदाता व्हील चेयर के सहारे पहुंचे तो कई पीठ पर बैठकर भी मतदान केंद्रों तक पहुंचे। 

विज्ञापन
himachal panchayat election 2021 second phase voting:
रौणकू देवी - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज की धमरोल पंचायत की रौणकू देवी (103) की मतदान के बाद मौत हो गई। वृद्ध महिला को परिजन गाड़ी में मतदान करवाने लाए थे। मतदान के बाद जब वृद्धा घर पहुंची तो उसने पानी पिया। पानी पीने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मतदान के समय वृद्धा के पोते मदन लाल और विक्की इनके साथ थे। महिला का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed