फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक दिन के बच्चे को सीने से भी न लगा पाई मां, एंबुलेंस वाले ने प्रसूता के उतरते ही हटाई ऑक्सीजन, मौत

Fri, 17 Apr 2020 01:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mother dies due to lack of treatment in kanpur hailat hospital
कानपुर का हैलट अस्पताल - फोटो : amar ujala
कानपुर के हैलट में समय से इलाज न मिलने से एक प्रसूता की मौत हो गई। मां जन्म के बाद अपने बच्चे को गले भी नहीं लगा पाई और उसने तड़पकर दम तोड़ दिया। परिजन महिला को लेकर हैलट में फ्लू ओपीडी और कोविड अस्पताल के बीच दौड़ते रहे पर किसी डॉक्टर ने उनपर रहम नहीं खाया। 


 
Mother dies due to lack of treatment in kanpur hailat hospital
हैलट में संक्रमण विभाग - फोटो : amar ujala
ऐसे वक्त में जब कोरोना की वजह से पूरे विश्व में मेडिकल इमरजेंसी है, अस्पताल वाले जरा सी भी इंसानियत नहीं दिखा रहे हैं। गुरुवार को एक नर्सिंगहोम नेे प्रसूता से 15 हजार रुपये वसूलकर गंभीर होने पर हैलट रेफर कर दिया। जिस एंबुलेंस से भेजा गया, उसके चालक ने भी मरीज के उतरते ही ऑक्सीजन हटा ली।

 
Mother dies due to lack of treatment in kanpur hailat hospital
हैलट भटके प्रसूता के परिजन - फोटो : amar ujala
हैलट में फ्लू ओपीडी से कोविड अस्पताल और फिर इमरजेंसी पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह अपने एक दिन के बच्चे को सीने से भी न लगा सकी। नंदपुर, कन्नौज के रहने वाले नजमुद्दीन की पत्नी रुखसार (28) को बुधवार को ग्वालटोली के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother dies due to lack of treatment in kanpur hailat hospital
हैलट में तैनात की गई फोर्स - फोटो : amar ujala
नर्सिंगहोम वालों ने 18 हजार रुपये जमा करने को कहा तो परिजनों ने 15 हजार रुपये जमा कर दिए। ऑपरेशन से बच्चा हुआ। गुरुवार सुबह रुखसार की तबीयत बिगड़ गई। उसके ससुर नसरुद्दीन नेे बताया कि रुखसार के मुंह से फेना आने लगा। वह नर्सों और डाक्टर को ढूंढते रहे। कुछ देर बाद एक डॉक्टर आया और बोला कि आईसीयू में भर्ती करना पड़ेगा।

 
विज्ञापन
Mother dies due to lack of treatment in kanpur hailat hospital
कानपुर के हैलट अस्पताल का नजारा - फोटो : amar ujala
नर्सिंगहोम में आईसीयू नहीं है। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर हैलट भेज दिया। हैलट में उसे पहले इमरजेंसी से फ्लू ओपीडी और फिर कोविड अस्पताल भेजा गया। आखिर में उसे इमरजेंसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। बच्चे की हालत ठीक बताई जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed