फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यही है वो झोपड़ी..सिर्फ बची है राख: घटनास्थल को देखने पहुंच रहे हैं लोग, बोले- यह बहुत निंदनीय

Thu, 16 Feb 2023 12:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mother daughter burning alive in Kanpur Dehat, people are reaching to see the spot
kanpur fire case - फोटो : अमर उजाला

भइया मड़ौली किधर है, यह पूछते हुए गांव आने वाले लोगों कस्रया कम नहीं हो रही है। वह यहां अपने किसी रिश्तेदार के घर नहीं, बल्कि उस घटनास्थल को देखने आ रहे हैं। जहां मां-बेटी जिंदा जल गईं। घर की जगह सिर्फ राख का ढेर पड़ा है।





रूरा के मड़ौली गांव में जिंदा जलकर मरी मां और बेटी के मामले ने तूल पकड़ा, तो लोगों में उस जगह को देखने की उत्सुकता रही। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद दोनों शवों का अंतिम संस्कार तो कर दिया गया। लेकिन जिस घर के लिए दोनों जलकर मर गईं.. उस जगह अब सिर्फ राख बचा है। 

Mother daughter burning alive in Kanpur Dehat, people are reaching to see the spot
kanpur fire case - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल की स्थति अधिकारियों की बर्बरता को बयां कर रही है। सोमवार से लेकर अभी तक लोगों को यहां आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार दोपहर अकबरपुर कस्बा निवासी राहुल सिंह मड़ौली गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि हमारा कोई रिश्तेदार नहीं रहता।

Mother daughter burning alive in Kanpur Dehat, people are reaching to see the spot
kanpur fire case - फोटो : अमर उजाला

मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई, तो पूछते हुए घटनास्थल देखने पहुंच गए। वहां लोगों से बातचीत में पता चला कि प्रशासन ने मां और बेटी को जिंदा जला दिया। यह बहुत निंदनीय है। इसी तरह मड़ौली गांव से दो किमी दूर पतारा गांव के अनिल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother daughter burning alive in Kanpur Dehat, people are reaching to see the spot
kanpur fire case - फोटो : अमर उजाला

आगजनी की आशंका के चलते दमकल कर्मी तैनात
प्रमिला और उसकी बेटी नेहा की मौत के तीसरे दिन दमकल की गाड़ी और चार पुलिसकर्मी को तैनात कर दिया गया, ताकि अगर आगजनी की कोई घटना होती है, तो तुरंत कार्रवाई हो सके।

विज्ञापन
Mother daughter burning alive in Kanpur Dehat, people are reaching to see the spot
kanpur fire case - फोटो : अमर उजाला

एक किमी दूर से लाया जा रहा जानवरों के लिए पानी
मड़ौली गांव में प्रमिला और उसकी बेटी नेहा की मौत के बाद से घटनास्थल से सारे लोग गांव के अंदर बने मकान में रुके हुए हैं। जबकि गाएं वहीं घटनास्थल पर ही बंधी हैं। उन्हें पानी और चारा पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को एक ग्रामीण ने गायों को प्यासा देखा, तो एक किमी दूर से पानी भरकर गायों को पिलाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed