{"_id":"5d29e9ce8ebc3e6d0d0e4629","slug":"mother-brutally-killed-his-8-month-old-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार साल की बेटी रोते हुए बोली मां ने भाई का गला दबा कर मार डाला, तो छलक उठीं पुलिस वालों की आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल की बेटी रोते हुए बोली मां ने भाई का गला दबा कर मार डाला, तो छलक उठीं पुलिस वालों की आंखें
Sun, 14 Jul 2019 03:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 14 Jul 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
चारपाई पर आठ माह के मासूम का शव और हत्यारी मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के छिबरामऊ में एक मां ने आठ माह के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है। हर किसी की जुबां पर एक ही सवाल है आखिर एक मां जो नौं महीने तक अपने गर्भ में रखकर बच्चे काे जन्म देते ही वह उसे मौत की नीदं कैसे सुला सकती है। मौत के बाद बच्चे की मां ने बताया था कि उसे दूध नहीं मिला है जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
मासूम की मौत के बाद पुलिस ने की घटना की छानबीन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भूख से नहीं बल्कि दम घुटने से बच्चे की मौत की वजह सामने आई है। बच्चे के पेट में भोजन के अवशेष मिले हैं। ऐसे में आरोपी महिला का यह दावा झूठा निकला कि बच्चा तीन दिन से दूध न मिलने से भूखा था। पुलिस अब आरोपी के पति के आने का इंतजार कर रही है। उसके देर शाम घर पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल आरोपी महिला पुलिस हिरासत में है।
आठ माह के मासूम को मां ने सुलाया मौत की नींद
- फोटो : अमर उजाला
छिबरामऊ के बिरतिया निवासी रुखसार पत्नी शाहिद उर्फ शालू के आठ वर्षीय बच्चे की शुक्रवार सुबह मौत हो गई थी। मां ने बच्चे को भूख के कारण शक्कर और नीबू का घोल पिलाने और इसी से बच्चे की मौत की बात कही थी। उसकी चार साल की बेटी अनम ने मां की करतूत बयान कर दी। अनम ने बताया कि मां ने ही छोटे भाई का गला घोटा है। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद दादी की गोद में बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्चे की मौत दम घुटने से हुई है। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि मासूम के शरीर पर चोटों के दो निशान मिले हैं। पेट में 15 एमएम लिक्विड था। भोजन के अवशेष भी पाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मासूम के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के शव को देखकर दादी महबूबन व ताऊ मो. जावेद व बबलू का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
बेटी को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़ गई आरोपी की मां
- फोटो : अमर उजाला
परिजन मासूम के पिता शाहिद का इंतजार कर रहे हैं। वह मुंबई से घर आ रहा है। उसके देर शाम पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि मासूम के पिता के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार करेंगे। इसके बाद पुलिस को तहरीर देंगे। वहीं पुलिस हिरासत में बैठी मां रुखसार ने बताया कि वह अपने पति शाहिद व परिवार की बेरुखी से परेशान थी।