फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुभ विवाह: तानों से तंग आकर तीन बेटियों की मां व पिता ने की शादी, 10 साल से थे लिव इन में, बच्चे बने बराती

Sat, 24 Jul 2021 05:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Jul 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Mother and father of three daughters got married in unnao
तीन बेटियों की मां व पिता ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी में एक अनोखी शादी हुई। 10 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे तीन बेटियों की मां और पिता ने तानों से तंग आकर बुधवार को शादी रचा ली। दोनों से दो बेटियां हुईं। युवती के एक बेटी पहले से ही थी। शादी में दोनों की दो बेटियां भी शामिल हुईं, जबकि एक बेटी नानी के यहां होने के कारण शामिल नहीं हो सकी। नव दंपती का कहना है कि धार्मिक अनुष्ठान में शामिल न होने, बिरादरी में पति-पत्नी का दर्जा न मिलने व तानों से ऊबकर शादी की रस्म अदा करने का फैसला लिया। थाना आसीवन के गांव कादिलपुर निवासी राम औतार कश्यप की पुत्री सुमन की शादी आठ मई 2004 को हुई थी। पति के उत्पीड़न के चलते न्यायालय से दोनों के संबंध विच्छेद हो गए। सुमन एक बेटी सोनाली के साथ मायके में रहने लगी।
Mother and father of three daughters got married in unnao
तीन बेटियों की मां व पिता ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
दस वर्ष पहले सुमन अपनी बेटी के साथ फतेहपुर चौरासी के गांव गोरीमऊ निवासी सुनील कश्यप के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। दोनों से जन्मी वैष्णवी (5) व वैशाली (4) दो बेटियों के साथ सुनाली (15) भी साथ रहने लगी।
Mother and father of three daughters got married in unnao
तीन बेटियों की मां व पिता ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
सुनील ने बताया कि सोनाली अपनी नानी के यहां पढ़ रही है। सुमन (34) व सुनील (35) ने बताया कि वह दोनों दस साल से साथ रह रहे हैं। परिवार या बिरादरी में होने वाले मांगलिक व धार्मिक अनुष्ठानों में पति-पत्नी के रूप में सम्मिलित नहीं हो पाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and father of three daughters got married in unnao
तीन बेटियों की मां व पिता ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
दो माह पहले भतीजी की शादी की रस्म से वंचित होने और समाज के तानों से तंग आकर उन्होंने 21 जुलाई को गांव में ही रीति-रिवाज के साथ शादी की। शादी में दोनों बेटियां वैशाली व वैष्णवी भी शामिल हुईं।  
विज्ञापन
Mother and father of three daughters got married in unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शादी में बिरादरी के साथ नाते-रिश्तेदार भी शामिल हुए। ग्राम प्रधान रंजना पांडेय ने भी दोनों के वैवाहिक जीवन की मंगलकामना के साथ आशीर्वाद दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed