फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक विवाह ऐसा भी: लव मैरिज के बाद गहने लेकर भागी पत्नी ने की तीसरी शादी, वीडियो देख उड़ गए पति के होश

Sat, 24 Jul 2021 04:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 24 Jul 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
After love marriage wife ran away with jewelry, husband's senses were blown away after watching video
गहने लेकर भागी पत्नी ने की तीसरी शादी - फोटो : amar ujala
कानपुर के बाबूपुरवा के न्यू लेबर कॉलोनी निवासी टीवी एंकर अमित शर्मा की नव विवाहित पत्नी घर से पांच लाख के गहने, 50 हजार कैश लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने बाबूपुरवा थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि गोविंद नगर निवासी महिला ने अपनी पहली शादी का तथ्य छिपा कर उसे प्रेम जाल में फंसाया था। चार जून 2020 को आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। 23 नवंबर को घर छोड़कर भाग गई। खोजबीन में पता चला कि महिला ने इसी साल दो जुलाई को अपनी दोनों शादियों का तथ्य छिपा कर किसी अन्य युवक से तीसरी शादी भी कर ली है। उन्होंने पुलिस के सामने प्रमाण के रूप में तीसरी शादी का वीडियो पेश किया है। थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला से संपर्क कर उसे थाने बुलवाया गया है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
After love marriage wife ran away with jewelry, husband's senses were blown away after watching video
पत्नी ने की तीसरी शादी - फोटो : amar ujala
क्या है पूरी कहानी
अमित शर्मा ने पुलिस को बताया कि गोविंद नगर कच्ची बस्ती की रहने वाली रुचि वर्मा से उसका प्रेम प्रसंग था। दोनों काफी दिनों से एक-दूसरे को पसंद कर रहे थे। प्रेम संबंधों के बीच दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। पिछले साल लॉकडाउन में चार जून को आर्यसमाज मंदिर में घर वालों की रजामंदी से दोनों ने शादी कर ली। कोरोना काल में हुई इस शादी में घर के पांच लोग ही मौजूद थे। आर्य समाज मंदिर में हुई इस शादी का उसके पास सर्टिफिकेट भी मौजूद है। पीड़ित अमित ने बताया कि प्रेम विवाह के बाद वे दोनों खुशी-खुशी एक साथ जीवन गुजार रहे थे।
After love marriage wife ran away with jewelry, husband's senses were blown away after watching video
थाने पहुंचा शादी का मामला - फोटो : amar ujala
शादी के बाद चार महीने बाद पत्नी की मां उसके घर आ गई और 23 सितंबर को परिवार में शादी होने की बात कहकर उसकी पत्नी को साथ ले गईं। पत्नी रुचि अपने साथ घर से 50 हजार की नगदी और जेवरात भी साथ ले गई थी। मायके जाने के कुछ दिन बाद जब उसने पत्नी रुचि को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। फिर वह पत्नी को लाने के लिए ससुराल पहुंचा। यहां पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। उसने पत्नी को काफी समझाया-बुझाया लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
After love marriage wife ran away with jewelry, husband's senses were blown away after watching video
दुल्हन - फोटो : amar ujala
पत्नी बेवफाई से परेशान होकर उसने जांच पड़ताल शुरू की तो मामला बेहद संदिग्ध निकला। अमित ने पुलिस को बताया कि पत्नी के बारे में जानकारी जुटाते-जुटाते वह आर्यसमाज मंदिर में पहुंचा, यहां उसे पत्नी की दूसरी शादी का वीडियो मिला। वीडियो देखकर उसके होश उड़ गए। तब उसे पता चला है कि उसकी पत्नी ने बिना तलाक दिए ही दूसरे व्यक्ति से उसने शादी कर ली है। पीड़ित ने पुलिस को बताया उसकी पत्नी ने दो जुलाई 2021 को दूसरे व्यक्ति से शादी की है। पीड़ित ने पत्नी और उसके परिवार वालों पर ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
After love marriage wife ran away with jewelry, husband's senses were blown away after watching video
शादी - फोटो : amar ujala
पीड़ित ने इस मामले में पुलिस में तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि रुचि अब तक तीन शादियां कर चुकी है। मामले में जब पुलिस से जानकारी चाही गई तो उसने बताया कि पति की शिकायत की जांच की जा रही है। आठ महीने पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद थाने में आया था तब दोनों में समझौता हो गया था। अब पति ने बगैर तलाक के शादी करने और घर से पैसे ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed