फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छेड़खानी-धर्मांतरण का मामला: युवक को पीटने में गिरफ्तार हुए तीन आरोपी, बजरंगियों ने घेरा डीसीपी ऑफिस, फिर हुआ कुछ ऐसा

Fri, 13 Aug 2021 02:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Aug 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
Molestation-conversion case: Three accused arrested for beating young man, Bajrangis surrounded DCP office
धरने पर बैठे बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
किशोरी से छेड़छाड़ और जबरन धर्म परिवर्तन मामले में असरार अहमद से मारपीट में पकड़े गए तीनों आरोपियों में से एक आरोपी अमन गुप्ता बजरंग दल का सदस्य है। उसकी गिरफ्तारी से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने डीसीपी साउथ के कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में धर्मांतरण की धारा न लगाने पर बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बर्रा के राम गोपाल चौराहे पर आरोपी पक्ष के युवक को घर से खींचकर चौराहे पर मारापीटा था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस ने देर रात पीड़ित अफसार अहमद की तहरीर पर पांच नामजद और आठ से दस अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन वीडियो में हंगामा करते और मारपीट करते दिख रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता और वहां मौजूद विधायक पुत्र को क्लीन चिट दे दी। तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात कर दिया गया है।


 
Molestation-conversion case: Three accused arrested for beating young man, Bajrangis surrounded DCP office
मौके पर तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala
डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि 12 जुलाई को छेड़खानी के आरोपी की पत्नी ने पीड़ित परिवार पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने 31 जुलाई को तीनों भाइयों सद्दाम, सलमान व मुकुल के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों ही मामले की जांच गुजैनी चौकी इंचार्ज को सौंपी गई थी। 

 
Molestation-conversion case: Three accused arrested for beating young man, Bajrangis surrounded DCP office
डीसीपी कार्यालय के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala
पीड़ित परिवार का आरोप था कि छेड़खानी के आरोपी उन्हें 20 हजार रुपये देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने मामले में न तो जबरन धर्म परिवर्तन की धारा लगाई और न ही पॉक्सो एक्ट। महज छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार परिवार को धमकी दे रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Molestation-conversion case: Three accused arrested for beating young man, Bajrangis surrounded DCP office
युवक को मारने पीटने का मामला - फोटो : amar ujala
मामला संज्ञान में आने के बाद किदवईनगर विधान सभा के विधायक महेश त्रिवेदी के बेटे शुभम और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता बुधवार को राम गोपाल चौराहे पर पहुंचे। जहां पुलिस के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता आरोपी के घर पहुंचे और परिवार के एक शख्स अफसार अहमद को पीटते हुए चौराहे पर ले आए।
 
विज्ञापन
Molestation-conversion case: Three accused arrested for beating young man, Bajrangis surrounded DCP office
तीन आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
पुलिस अफसार को छुड़ाकर थाने ले गई। देर रात पुलिस ने अफसार की तहरीर पर इलाके के रहने वाले अजय बैंड वाला, डॉन, केशू नेता, रमेश, रानी समेत आठ लोगों के खिलाफ  मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। वहीं पुलिस ने मामले में विधायक पुत्र और किसी भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को आरोपी नहीं बनाया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed