छह साल पहले पिता की मौत के बाद घर चलाने के लिए ट्यूशन पढ़ाना पड़ा। घर की हालत पहले से काफी बेहतर हो गई तो अब मॉडलिंग से कॅरियर की शुरुआत कर दी। ये कहना है मॉडल-एक्ट्रेस पायल वाधवा का।
कम समय में ही पायल कई बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। हाल ही में संजय दत्त स्टारर फिल्म भूमि में भी नजर आई थीं। इसमें उन्होंने खलनायक गुलाम की गर्लफ्रैंड की भूमिका अदा की थी।
3 of 8
कानपुर फैशन वीक में एक्ट्रेस मॉडल पायल वाधवा
‘कानपुर फैशन वीक’ में शो स्टॉपर पायल ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि वह दो और फिल्मों में काम कर रही हैं। ये दोनों फिल्में इसी साल प्रदर्शित हो सकती हैं।
वेस्टर्न, इंडो- वेस्टर्न, पारंपरिक...इस थीम पर डिजाइनर ड्रेस पहनकर जब मॉडलें रैंप पर उतरीं तो हर किसी की नजर उनको देखते ही रह गई। मौका था होटल विजय इंटरकॉन्टिनेंटल में थ्री एम की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कानपुर फैशन वीक का।
कार्यक्रम के सहयोगी नेक्सा और वामोस रहे जबकि मीडिया पार्टनर अमर उजाला है। इस तीन दिवसीय फैशन वीक के दूसरे दिन लोगों को इंडो वेस्टर्न ड्रेस ने सबसे ज्यादा लुभाया। मॉडलों के द्वारा पहनी गई इन ड्रेस को ड्रीम जोन फैशन डिजाइनिंग संस्था के डिजाइनरों ने तैयार किया था।