फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रीनपार्क में भारत-न्यूजीलैंड के बीच डे-नाइट वनडे मैच 29 को, 18 फीसदी टिकट बिके  

Sun, 15 Oct 2017 12:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 15 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
match between India-New Zealand in Greenparts on October 29, 18 per cent of tickets sold
डेमो - फोटो : डे-नाइट वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर हैं
कानपुर ग्रीनपार्क में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 29 अक्तूबर को होने वाले डे-नाइट वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं बुक माय शो पर तीन दिन में 18 फीसदी टिकटों की बिक्री हुई है।

 

पांच व छह हजार रुपये के टिकट गिने चुने ही बिके हैं

match between India-New Zealand in Greenparts on October 29, 18 per cent of tickets sold
डेमो
ज्यादातर 300, 500, 1300 व 1800 रुपये कीमत के टिकट बिके हैं। पांच व छह हजार रुपये के टिकट गिने चुने ही बिके हैं। यूपीसीए निदेशक एसके अग्रवाल का कहना है कि दीपावली पर्व के चलते अभी मैच के टिकट को लेकर लोगों में रुझान कम है। दिवाली के बाद से टिकट की बिक्री जोर पकड़ेगी।
 

तीन से चार हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगती हैं

match between India-New Zealand in Greenparts on October 29, 18 per cent of tickets sold
डेमो
​पुलिस का क्रिकेट सेल आज से
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के आयोजन में ग्रीनपार्क व आसपास तीन से चार हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगती हैं। ड्यूटी लगाने से लेकर कार पार्किंग तथा स्टेडियम की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस सेल पर रहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच से पहले स्टेडियम के चप्पे-चप्पे की सफाई और उसकी सुरक्षा को लेकर रोजाना अधिकारी काम करेंगे

match between India-New Zealand in Greenparts on October 29, 18 per cent of tickets sold
डेमो
ग्रीनपार्क में पुलिस का क्रिकेट सेल रविवार से खुल जाएगा। सेल में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और उनके पास बनेंगे। मैच के दौरान आने वाली गाड़ियों के कार पास बनाए जाएंगे। मैच से पहले स्टेडियम के चप्पे-चप्पे की सफाई और उसकी सुरक्षा को लेकर रोजाना अधिकारी काम करेंगे। इसी के चलते सेल 15 दिन पहले खुलता है। सेल में एसपी रैंक के अधिकारी होंगे।  
विज्ञापन

खेल मंत्री चेतन चौहान

match between India-New Zealand in Greenparts on October 29, 18 per cent of tickets sold
डेमो
खेल मंत्री आएंगे 23 को
खेल मंत्री चेतन चौहान और खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह 23 अक्तूबर को आएंगे। इस दिन वह मैच की तैयारी का निरीक्षण करेंगे। इसको लेकर नगर निगम, जलकल विभाग, केस्को, वन विभाग, दूर संचार विभाग के अधिकारी अपने-अपने काम को पूरा करने में जुटे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed