{"_id":"5ace173a4f1c1b683d8b4911","slug":"mla-kuldeep-sengar-supporters-indecency-with-sp-women-delegation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आरोप से उफान पर सियासत! सपा महिला प्रतिनिधि मंडल से 'MLA Kuldeep Sengar समर्थकों' ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप से उफान पर सियासत! सपा महिला प्रतिनिधि मंडल से 'MLA Kuldeep Sengar समर्थकों' ने की अभद्रता
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 12 Apr 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
नारेबाजी करने वालों को चेतावनी देती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे गैंगरेप के सनसनीखेज आरोप से सियासत उफान पर है। सपा, कांग्रेस व बसपा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा को कठघरे में खड़ा किया है। राजनीतिक दल सीएम से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांग रहे हैं।
विरोध के बाद लौटतीं सपा प्रतिनिधि मंडल की महिला सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल बुधवार को उन्नाव जिले के माखी गांव पहुंचा। यहां विधायक के समर्थकों ने पुलिस के सामने ही प्रतिनिधि मंडल से अभद्रता की। दहशत में आईं प्रतिनिधि मंडल की सदस्य गांव से लौट गईं और होटल जाकर पीड़िता व उसके परिजनों से बातचीत किया। सपा महिला की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी भी यहां की पुलिस विधायक समर्थकों के साथ नजर आ रही है।
नाराजगी जतातीं महिला सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह की अगुवाई में 20 सदस्यीय दल माखी पहुंचा। यहां महिला सदस्यों ने पीड़िता व उसके परिजनों से मुलाकात की कोशिश की। इसी वक्त एसआईटी भी पहुंच चुकी थी। इस दौरान विधायक समर्थक ने आक्रोश जताया। प्रतिनिधि मंडल के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनका रास्ता रोक लिया। मामला बिगड़ता देख प्रतिनिधि मंडल लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नारेबाजी करने वालों को रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद करीब तीन बजे शहर के एक होटल में पीड़िता व मृतक बंदी के भाई से पूरे मामले पर विस्तार से जानकारी हासिल की। मीडिया से बातचीत में सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने आरोप लगाया कि गांव में विधायक समर्थकों ने अभद्र व्यवहार कर रास्ता रोका। नारेबाजी कर भद्दे कमेंट किए। महिला सदस्य खुद को संभालते हुए मुश्किल से गांव से बाहर निकल सकीं। पुलिस गाड़ियों में बैठी रही। लेकिन कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन
नरेबाजी करने वालों को खदेड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गांव में एक भी व्यक्ति पीड़िता के पक्ष में बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। वायरल वीडियो में मृतक के शरीर पर गंभीर चोटें बर्बरता को बयान कर रही हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार आरोपी विधायक को जेल भेजे। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान महिला सभा की प्रदेश सचिव ऊषा सिंह, कोषाध्यक्ष गीता पांडेय, रेनू बाला, आशा सिंह चौहान, प्रभा यादव आदि भी मौजूद रहीं।