फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में MLA KULDEEP SENGAR के भाई के VIP ठाठ, किस्से जानकर हैरान रह जाएंगे

Thu, 12 Apr 2018 08:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 12 Apr 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
VIP treatment of MLA KULDEEP SENGAR brother in jail
अतुल सिंह सेंगर
हत्या के आरोप में जेल भेजे गए विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर को जेल प्रशासन वीआईपी ट्रीटमेंट दे रहा है। जेल में बंद अन्य कैदियों और विधायक के भाई के खाने, रहने, सोने के किस्से विधायक के रसूख के गवाह हैं।


 

VIP treatment of MLA KULDEEP SENGAR brother in jail
अतुल सिंह सेंगर

सूत्रों के मुताबिक रात में घर से आई दरी और चादर पर आराम किया। सुबह का चाय-नाश्ता एक जेलर ने कराया। ये किस्सा यहीं खत्म नहीं होता है। 

 

VIP treatment of MLA KULDEEP SENGAR brother in jail
अतुल सिंह सेंगर

दोपहर करीब डेढ़ बजे एक चहेता सिपाही घर से पॉलिथीन में भोजन लेकर जेल में दाखिल हुआ। आधिकारिक तौर पर विधायक के भाई अतुल को हाई सिक्योरिटी सेल में बंद किए जाने की बात बताई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
VIP treatment of MLA KULDEEP SENGAR brother in jail
अतुल सिंह सेंगर

सूत्रों का दावा है कि उन्हें दो नंबर बैरक में रखा गया है। सर्किल इंचार्ज भी आवभगत कर रहे हैं। एक खास सिपाही सुबह 7 बजे और फिर 11 बजे जेल गया था।


 

विज्ञापन
VIP treatment of MLA KULDEEP SENGAR brother in jail
अतुल सिंह सेंगर

सुबह सात बजे अतुल का पूरा ब्योरा दर्ज किया गया। मुलाहिजा में बंदी से संबंधित पूरा ब्योरा दर्ज किया जाता है। इसमें कद-काठी, शरीर में कोई निशान, बीमारी, परिवार का पूरा विवरण सहित हर छोटी-बड़ी जानकारी दर्ज की जाती है। इस दौरान जेल के एक अफसर ने उन्हें चाय-नाश्ता कराया। विधायक के भाई ने घर का खाना खाया।  अन्य बंदियों को जेल मेन्यू के अनुसार सुबह चाय और चना का नाश्ता और दोपहर को सोयाबड़ी-आलू की सब्जी, उड़द और चना की मिक्स दाल और रोटी परोसी गई।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed